फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   80 lakhs stuck with 70 defaulters of Chatara Sabha

Una News: चताड़ा सभा के 70 डिफाल्टरों के पास फंसे 80 लाख

Sun, 10 Aug 2025 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
80 lakhs stuck with 70 defaulters of Chatara Sabha
42 मामले सहायक पंजीयक कार्यालय को भेजे, 20 अगस्त तक जारी किए जाएंगे नोटिस
विज्ञापन

दि चताड़ा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के चुनाव की तिथि घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दि चताड़ा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित चताड़ा के प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि सभा के चुनाव की विभाग की ओर से रूपरेखा को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। पंजीकरण अधिकारी की ओर से सभा के जिन सदस्यों ने ऋण लिया है और वह डिफाल्टर हो गए हैं, जो उनके जमानती हैं, उनको आठ अगस्त से 20 अगस्त तक नोटिस जारी किए जाएंगे। सोसायटी के सभागार में अस्थायी मतदाताओं की सूची का प्रकाशन 21 अगस्त को किया जाएगा।

डिफाल्टर सदस्य अपना ऋण 22 अगस्त से लेकर 22 सितंबर 2025 तक जमा करवा सकते हैं। सभा की ओर से 286 लोगों को ऋण वितरित किया गया है। जिसमें से 70 के करीब लोग डिफाल्टर घोषित किया गया है और 42 लोगों के मामले ऋण के बदले में पैसे का भुगतान न करने की सूरत में मामला सहायक पंजीयक कार्यालय ऊना में आगामी कार्रवाई के लिए लगाया गया है। 80 लाख के करीब सभा का पैसा डिफाल्टरों के पास फंसा हुआ है। मतदाता 24 सितंबर 2025 को मतदाता सूची पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। 25 सितंबर 2025 से लेकर 27 सितंबर 2025 तक मतदाता सूची पर मतदाता की ओर से लगाई आपत्ति की सुनवाई की जाएगी। 29 सितंबर 2025 को पंजीकरण अधिकारी द्वारा सभा में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 30 सितंबर 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से चुनाव अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया जाएगा। पहली अक्तूबर 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की तीन अक्तूबर 2025 को जांच की जाएगी। चार अक्तूबर 2025 को नामांकन पत्र पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है। नामांकन पत्रों पर आपत्ति की सुनवाई छह अक्तूबर की जाएगी। आठ अक्तूबर 2025 को किसी भी उम्मीदवार की ओर से नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। 13 अक्तूबर 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। उसी दिन रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी कर दिया जाएगा। 24 अक्नूबर 2025 को चताड़ा कृषि सेवा सहकारी सभा का मतदान सभा के कार्यक्षेत्र के कार्यालय में सुबह 10.00 बजे से शाम 3.00 तक ही मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed