फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   78.89 percent voting in NPP Amb, victory and defeat decided by slip in ward two

Una News: नपं अंब में 78.89 प्रतिशत मतदान, वार्ड दो में पर्ची से जीत हार का फैसला

Mon, 18 May 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
78.89 percent voting in NPP Amb, victory and defeat decided by slip in ward two
महिला मतदाताओं की अधिक भागीदारी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब(ऊना)। नगर पंचायत अंब के नौ वार्डों के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। इस बार के चुनाव में चिलचिलाती गर्मी के बावजूद लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया। कुल 5,575 मतदाताओं में से 78.89 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस मतदान प्रक्रिया की सबसे खास बात यह रही कि मतदान करने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक रही। पूरे चुनाव में कुल 2,183 पुरुष और 2,214 महिलाओं ने अपने वोट डाले। सुबह से ही सभी दस पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह 10 बजे तक 1,260 लोग अपने वोट डाल चुके थे। चुनाव के नतीजे बेहद दिलचस्प रहे, जिसमें वार्ड दो में एक अनोखा मुकाबला देखने को मिला। यहां दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच मुकाबला बराबरी पर छूट गया। जिसके बाद पर्ची निकालकर जीत-हार का फैसला किया गया।
विज्ञापन


वार्ड एक से आजाद उम्मीदवार शोभा देवी ने 175 वोट हासिल कर शकुंतला देवी को हरा दिया, जिन्हें 171 वोट मिले। वार्ड दो में जहां अनुसूया रानी और सर्वजीत सिंह दोनों को बराबर 268-268 वोट मिले। इस टाई मुकाबले के बाद किस्मत का फैसला पर्ची सिस्टम से हुआ, जिसमें कांग्रेस समर्थित अनुसूया रानी के नाम की पर्ची निकली और उन्हें विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वार्ड में दो मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड तीन से भाजपा के गौरव शर्मा ने 151 वोट लेकर जीत दर्ज की। उन्होंने अंजलि सूद को मात दी, जिन्हें 123 वोट मिले। जबकि स्पर्श शर्मा को 99 और इंद्रजीत कौर को 36 वोट मिले। यहां भी दो वोट नोटा को गए। वार्ड चार से कांग्रेस की राधा रानी ने 274 वोट पाकर बड़ी जीत हासिल की। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी आशा देवी को 152 वोट मिले और 9 वोट नोटा के खाते में गए।
वार्ड पांच में भाजपा की प्रवीन कुमारी ने 203 वोट लेकर अपनी सीट पक्की की। उन्होंने सपना रानी को शिकस्त दी जिन्हें 151 वोट मिले, जबकि सारिका आनंद को 31 और एकता राणा को केवल 13 वोट मिले। इस वार्ड में सात लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। वार्ड छह से भाजपा के रत्न चंद ने 511 वोट लेकर एकतरफा जीत दर्ज की।

उन्होंने केवल सिंह को हराया जिन्हें 212 वोट मिले और यहां पांच वोट नोटा को पड़े। वार्ड सात में अंजना देवी ने 298 वोट लेकर राजेश कुमारी को पराजित किया, जिन्हें 265 वोट मिले। इस वार्ड में भी पांच वोट नोटा को मिले। वार्ड आठ में कुल 411 वोट पड़े, जिसमें मेला राम ने 233 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने विजय कुमार शर्मा और कंचन रायजादा को हराया, जिन्हें क्रमशः 92 और 84 वोट मिले। यहां दो वोट नोटा को गए। वार्ड नौ के मुकाबले में सुरेश कुमार अरोड़ा ने 220 वोट लेकर जीत का परचम लहराया। उन्होंने संदीप को मात दी जिन्हें 152 वोट मिले, जबकि दीप कुमार को 144 और प्रदीप कुमार को मात्र 35 वोटों से संतोष करना पड़ा।



विजेताओं की क्रमवार सूची



वार्ड एक-शोभा देवी (आजाद)

वार्ड दो-अनुसूया रानी (कांग्रेस - पर्ची द्वारा विजेता)

वार्ड तीन-गौरव शर्मा (बीजेपी)

वार्ड चार- राधा रानी (कांग्रेस)

वार्ड पांच- प्रवीन कुमारी (बीजेपी)

वार्ड छह-रत्न चंद (बीजेपी)

वार्ड सात-अंजना देवी(आजाद)

वार्ड आठ- मेला राम(बीजेपी)

वार्ड नौ- सुरेश कुमार अरोड़ा(आजाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed