फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   74th Open Football Competition begins in Khad, matches to continue till 30th

Una News: खड्ड में 74वीं ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज, 30 तक चलेंगे मुकाबले

Sat, 27 Dec 2025 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
74th Open Football Competition begins in Khad, matches to continue till 30th
फुटबाल की मजबूत परंपरा से पहचाना जाता है खड्ड गांव : उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के खड्ड गांव में पंडित मोहन लाल दत्त की पुण्य स्मृति में आयोजित 74वीं ओपन फुटबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर शुक्रवार शाम उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 30 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन यंग फार्मर क्लब की ओर से किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खड्ड गांव ने फुटबाल के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। यहां के खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि खड्ड गांव को फुटबाल की मजबूत परंपरा के लिए जाना जाता है, क्योंकि यहां लगभग हर घर से कोई न कोई खिलाड़ी इस खेल से जुड़ा रहा है। उन्होंने खड्ड गांव की बेटियों की उपलब्धियों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने देश की नामी फुटबाल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि खड्ड गांव के आउटडोर स्टेडियम में रात्रिकालीन टूर्नामेंट के आयोजन के लिए 46 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइटें लगाने की स्वीकृति पहले ही प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त खड्ड में लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

फुटबाल क्लब के चेयरमैन रामपाल ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 61 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जबकि तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 7,100-7,100 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही पहली जनवरी 2010 या उसके बाद जन्मे युवाओं के लिए अंडर-16 फुटबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें विजेता टीम को 15 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed