फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   74 lakh rupees issue for 29 schools of kutlehad vis area

74 लाख रूपये से होगी कुटलैहड़ के 29 स्कूलों की मुरम्मत

Wed, 23 Mar 2022 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
74 lakh rupees issue for 29 schools of kutlehad vis area
74 lakh rupees issue for 29 schools of kutlehad vis area
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 29 स्कूलों के लिए 74 लाख रुपये की धनराशि सरकार ने जारी की है। जारी धनराशि से स्कूलों में भवनों की मरम्मत, निर्माण और रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुड की चहारदीवारी के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये जारी हुए हैं। इसी तरह प्राथमिक पाठशाला घट्टी में एक क्लास रूम के निर्माण के लिए 3.15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए प्राथमिक पाठशाला झलेड़ा को 1.58 लाख, प्राथमिक पाठशाला जोल बस्ती को 30 हजार, कोटला कलां लोअर को एक लाख, अजनौली अपर को 3.59 लाख, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला धुंधला को 1.56 लाख, प्राथमिक पाठशाला हरोट को 1.80 लाख, कुड को एक लाख, बुधान को 4.35 लाख, रैंसरी को 1.50 लाख, खड्ड मशियानी को 64 हजार, डंगोली अपर को 2.20 लाख और प्राथमिक पाठशाला हटवाना को 83 हजार रुपये की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लास रूम के निर्माण प्राथमिक पाठशाला खवाजा बसाल को 6.30 लाख, प्राथमिक पाठशाला समूरकलां को 9.45 लाख, रावमापा थानाकलां को 9.45 लाख, प्राथमिक पाठशाला जोगीपंगा को 3.15 लाख, प्राथमिक पाठशाला हटली को 6.30 लाख, प्राथमिक पाठशाला थानाकलां को 1.90 लाख रुपये का बजट मिलेगा।

प्राथमिक पाठशाला सरोह को पांच कमरों की मरम्मत के लिए 1.26 लाख, प्राथमिक पाठशाला लठियाणी को खिड़कियों की मरम्मत के लिए 1.25 लाख, रैंसरी को चहारदीवारी की मरम्मत के लिए 1.50 लाख, संझोट पाठशाला को चहारदीवारी के लिए 65 हजार, त्यूड़ी को चहारदीवारी के लिए 35 हजार, प्राथमिक पाठशाला अनोखा टांडा को भवन व चहारदीवारी निर्माण के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृति किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed