फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कांग्रेस समर्थकों ने देहलां में फूंका अनुराग का पुतला

कांग्रेस समर्थकों ने देहलां में फूंका अनुराग का पुतला

Sun, 24 Feb 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थकों ने देहलां में फूंका अनुराग का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के चाह्वान बिलासपुर कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने लोकसभा चुनावों को लेकर कदमताल तेज कर दी है। रविवार को बंबर ठाकुर ने परिवर्तन यात्रा के तहत समर्थकों के साथ मैहतपुर से ऊना तक रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बंबर ठाकुर ने संासद अनुराग का पुतला फूंकने की भनक पाते ही ऊना पुलिस ने रेड लाइट चौक पर दलबल सहित मोर्चा संभाल लिया। दमकल विभाग की गाड़ी का भी इंतजाम कर दिया। मामले की भनक लगते ही बंबर ठाकुर ने समर्थकों सहित ऊना से 10 किमी पहले देहलां में ही सांसद अनुराग का पुतला जला दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


बिलासपुर से मोदी हटाओ देश बचाओ की परिवर्तन रैली लेकर निकले बंबर ठाकुर नैना देवी होते हुए मैहतपुर से देहलां, ऊना, बंगाणा और लठियाणी से दयोटसिद्ध तक रैली का नेतृत्व कर रहे हैं। ऊना में करीब एक किमी तक पैदल रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। बंबर ठाकुर ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने केवल झूठ की राजनीति की है। 5 साल में उनकी कोई उपलब्धि नहीं है। हमीरपुर और बिलासपुर में रेल लाइन नहीं पहुंची है। जहां तक कि रेलवे के बजट में भी कमी हुई है। उन्होंने कहा कि वे केवल घोषणाओं के सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांसद निधि का पैसा भी वापस जा रहा है। खुद अनुराग अपने क्षेत्र का विकास करवाने में असफल रहे हैं। दिल्ली में अपने नेताओं की चाटुकारिता करने के लिए सोनिया और राहुल गांधी को भ्रष्टाचारी और अभद्र टिप्पणियों से संबोधित कर रहे हैं। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। बंबर ठाकुर ने कहा कि मेरी यात्रा मोदी और अनुराग के विरुद्ध है इसका टिकट से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए आवदेन किया है और पार्टी हाईकमान का काम है टिकट देना हमने अपना पक्ष रखा है। पार्टी का जो भी निर्णय होगा उसे स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed