फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना में शहरी मंत्री सरवीन चौधरी ने फहराया तिरंगा

ऊना में शहरी मंत्री सरवीन चौधरी ने फहराया तिरंगा

Sun, 27 Jan 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
ऊना में शहरी मंत्री सरवीन चौधरी ने फहराया तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना के प्रांगण में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीन चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।

पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, गाइड एंड स्काउट्स की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा जिला में हुए विकास को प्रदर्शित करने वाली महिला एवं बाल विकास विभाग, बागवानी, कृषि, डीआरडीए तथा स्वास्थ्य विभाग ने झांकियां भी प्रस्तुत कीं। इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इससे पहले उन्होंने नगर परिषद पार्क ऊना स्थित शहीदी स्मारक में वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर सरवीन चौधरी ने उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिनकी कुर्बानियों के कारण देश स्वतंत्र हुआ। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सन् 1950 में हमने उस संविधान की शपथ ली, जो हर देश वासी को उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा का वचन देता है। उन्होंने कहा की हर देशवासी को इस दिन शपथ लेनी होगी कि वह अपनी गौरवशाली परंपराओं की रक्षा भी करे और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में भी योगदान दें। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही वृद्धावस्था पेंशन की न्यूनतम आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। दससे आज 2 लाख से अधिक वृद्धजनों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया जन मंच आज एक लोकप्रिय कार्यक्रम बन गया है। इसके माध्यम से लगभग 22 हजार लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गौवंश संरक्षण और आवारा पशुओं के लिए गोशालाएं बनाने की महत्वकांक्षी योजना आरंभ की गई है। सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के अंतर्गत जिला में 6300 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। इसके माध्यम से इन परिवारों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। इस अवसर पर मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अतिरिक्त हरोली, अंब तथा बंगाणा उप-मंडलों में भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया। संबंधित एसडीएम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


ये रहे उपस्थित
समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, ऊना के विधायक सतपाल रायजादा, प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, एपीएमसी के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा सहित विभागों के अधिकारी एवं अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed