{"_id":"5b2f865f4f1c1bc2378b597d","slug":"71529841247-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपलू मेला परिसर में बनाए जाएंगे शौचालय: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपलू मेला परिसर में बनाए जाएंगे शौचालय: डीसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा(ऊना)
Updated Sun, 24 Jun 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक तीन दिवसीय पिपलू मेले का रविवार को विधिवत समापन हो गया। तीन दिन तक चले ऐतिहासिक मेले में वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताएं करवाई गईं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विकासात्मक प्रदर्शनियों और पशुपालन विभाग ने पशु मंडी आयोजित की। समापन कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
उन्होने वॉलीबाल में हटली और स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना और कबड्डी प्रतियोगिता में हटली तथा हमीरपुर की टीमों को क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहने के लिए 11 हजार और सात हजार रुपये के नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि मेला क्षेत्र में शौचालय सुविधाओं का अभाव है। मंदिर कमेटी की मांग पर आने वाले समय में यहां पर शौचालय का निर्माण किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मेले हमारी प्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कंप्यूटर और इंटरनेट के जमाने में लोगों में मेलजोल की गतिविधियां कम हुई हैं। ऐसे उत्सवों और आयोजनों का महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को ढाई लाख की धन राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। मेला कमेटी की ओर से प्रधान पिपलू विपिन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उपायुक्त ने मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमार साहिल ने अपने गीतों केमाध्यम से उपस्थित श्रोताओं का जमकर मनोरंजन किया। इस बीच विभिन्न स्कूलों के बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष और एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार बंगाणा शमशेर सिंह, सुरेंद्र हटली उपस्थित रहे।