फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जीएसटी को लेकर हिमाचल के व्यापारियों से हो रहा सौतेला व्यवहार

जीएसटी को लेकर हिमाचल के व्यापारियों से हो रहा सौतेला व्यवहार

Sun, 17 Jun 2018 10:22 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर हिमाचल के व्यापारियों से हो रहा सौतेला व्यवहार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही प्रदेशाध्यक्ष सुमेश कुमार और चेयरमैन मदन लाल खुराना की अध्यक्षता में सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात करेगा। प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव राकेश कैलाश ने बताया कि इससे पहले प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को भी व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करवाएगा।

व्यापार मंडल के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि सरकार व्यापारियों को लेकर गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि नई सरकार को बने छह महीने से ऊपर हो चुका है, लेकिन सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं पर को ध्यान नहीं दिया। चुनावों से पहले सरकार ने व्यापारियों से बड़े-बड़े वादे तो किए लेकिन उनको पूरा नहीं किया। जीएसटी को लेकर आज भी हिमाचल के व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मार्जन ऑफ प्रोफिट की भी अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई और न ही मार्केटिंग फीस में कोई सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में सोहन लाल गुप्ता, केके धवन, इकबाल सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, रविंद्र अरोड़ा, मोती लाल कपिला, नरेंद्र गोयल, प्रवीण कौशल, वेद शर्मा, सरजीवन, मुताख राज, गोविंद ठाकुर, रजिंद्र जिंदा, सुरेश बजाज, महिपाल, मुकेश गुप्ता, राकेश कोहली, राजा महेंद्र, शलिंद्र संजीव सोनी, राजन सूद, हेमंत शर्मा, सुनील गुप्ता, प्रकाश चंद, सन्नी, पुरुषोत्तम, रोशन, हरीश गुप्ता, राजीव सूद, रामपाल और कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed