फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जिला में पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार शगुन

जिला में पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार शगुन

Tue, 24 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिला में पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार शगुन
Girl Child

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
अब जिले में पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये का शगुन जिला प्रशासन की ओर से दिया जाएगा। जल्द पंचायतों और नगर निकायों को साथ लेकर इस योजना पर काम किया जाएगा। यह राशि चिंतपूर्णी मंदिर के ट्रस्ट से वहन की जाएगी। खास बात यह है कि इसमें कोई बीपीएल या एससी/एसटी आदि की कोई शर्त नहीं होगी।

जिला के नए उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कार्यभार के पहले ही दिन जिला के लिए प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। उन्होंने जिला में 0 से 6 वर्ष तक की बेटियों के गिरते लिंगानुपात को देखते हुए यह निर्णय लिया है। प्रजापति ने कहा कि इससे पहले भी बेटियों को बचाने के जिले में बेहतरीन प्रयास हुए हैं। उनका प्रयास रहेगा कि हर घर में पहली बेटी के जन्म पर चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से 21 हजार रुपये का शगुन दिया जाएगा। इसके अलावा बेटियों को लेकर और भी योजनाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला ऊना में 1000 लड़कों पर 875 लड़कियों का चिंताजनक लिंगानुपात पहुंच गया था। ये प्रशासनिक प्रयासों से मौजूदा दौर में 900 का आंकड़ा पार कर गया है। उपायुक्त ने मंगलवार को चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद वहां की ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायजा लिया और चिंतपूर्णी के पूरे ट्रैफिक प्लान को बदल कर नया प्लान बनाने के निर्देश दिए। प्रजापति ने कहा कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए नया प्लान बनाया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में पार्किंग की समस्या को देखते हुए नए पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर खुलेगा नशा मुक्ति केंद्र
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला में नशीली दवाओं की बढ़ती समस्या को देखते हुए एक अत्याधुनिक नशा मुक्ति केंद्र खोला जाएगा। इसमें नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं का उपचार, बचाव और परामर्श की सुविधा रहेगी। लगभग 20 बिस्तर वाले केंद्र का खर्च भी चिंतपूर्णी ट्रस्ट वहन करेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र में बेहतरीन मनोचिकित्सक और डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि नशे की आदत को रोकने के लिए कानून काम कर रहा है। लेकिन जो लोग इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं उनके पुनर्वास के लिए कुछ ऐसा होना चाहिए कि वे इस लत को छोड़कर सामान्य जीवन जी सकेें।


सुबह मुलाकात, दोपहर फील्ड में
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने जिला भर से कार्यालय आने वाले लोगों को समय देने के लिए सुबह का समय तय किया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे सुबह उनसे कार्यालय में मिलें। इसके लिए 10 से लेकर 11 बजे तक का समय पूरी तरह से लोगों के लिए रखा जाएगा। आवश्यकतानुसार इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद दोपहर का समय बैठकों और फील्ड विजिट के लिए रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed