फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कांग्रेस ने मंदिरों के खजाने से नहीं लिए वाहन : मुकेश

कांग्रेस ने मंदिरों के खजाने से नहीं लिए वाहन : मुकेश

Fri, 13 Apr 2018 10:13 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने मंदिरों के खजाने से नहीं लिए वाहन : मुकेश

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सीएम जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है। मुकेश ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय किसी भी मंत्री को मंदिरों के खजाने से वाहन नहीं दिए गए थे। शुक्रवार को जारी बयान में अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि उनके पास क्या तथ्य हैं। वीरभद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम किया और वर्तमान सीएम जयराम अपनी नाकामियां छिपाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

मुकेश ने कहा कि जयराम सरकार की प्रदेश के मंदिरों के खजाने पर नजर है और कांग्रेस मंदिरों के खजाने को लूटने नहीं देगी। मुकेश ने कहा कि सीएम जयराम कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाने के बजाय जनता को आश्वासन दें कि वो फिजूलखर्ची नहीं करेंगे। मुकेश ने कहा कि भाजपा सरकार मंत्रियों की गाड़ियों का काफिला बदलने की योजना बना रही है जिससे भाजपा की कथनी और करनी का पता चलता है।
विज्ञापन


मुकेश ने कहा कि भाजपा सरकार कैबिनेट रैंक तक के पदों का सृजन कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। मुकेश ने कहा कि जयराम मुख्यमंत्री तो बन गए लेकिन दिल्ली में मोदी सरकार में उनकी कोई पूछ नहीं है। सरकारी उपलब्धियों के नाम पर किताब में प्रधानमंत्री व मंत्रियों के साथ फोटो तो लगाए हैं लेकिन दिल्ली दौरों की एक भी उपलब्धि नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंडे में फंसी है सरकार
मुकेश ने कहा कि भाजपा सरकार को सकारात्मक सहयोग देने की बात कही थी और विधानसभा के सत्र में जनहित के मुद्दे को उठाया। वहीं आवश्यक कामों का निपटारा भी चर्चा में भाग लेकर करवाया लेकिन सरकार से कोई संवाद स्थापित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार एजेंडे में ही फंसी हुई है। पहले 100 दिन का एजेंडा था, अब छह माह हो गया है। फिर एक वर्ष का होगा, ऐसे ही सरकार खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed