फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लठियाणी में बिजली की आंख मिचौनी

लठियाणी में बिजली की आंख मिचौनी

Tue, 13 Feb 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
लठियाणी में बिजली की आंख मिचौनी
लठियाणी में बिजली की आंखमिचौनी से परेशान
विज्ञापन

बार-बार लग रहे बिजली कट बन गए आफत
शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के लठियाणी क्षेत्र में लोग बिजली की आंखमिचौनी से परेशान हैं। आए दिन लग रहे अघोषित कटों से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में विद्युत बोर्ड के प्रति रोष बढ़ रहा है। क्षेत्र के गांव लठियाणी, बुधाण, ढियुगली सहित अन्य क्षेत्रों में ज्यादातर विद्युत सप्लाई ठप रहती है, जिससे लोगों को कामकाज निपटाने में दिक्कतें पेश आती हैं। स्थानीय लोगों राज कुमार, शिव कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार, देश राज, उषा, निर्मला, जमना, कांता देवी, शकुंतला देवी सहित अन्य ने कहा कि पिछले तीन माह से लग रहे बिजली कटों से वे काफी परेशान हैं। इसके अलावा क्षेत्र के महिला मंडलों के महिला सदस्यों ने भी बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को कोसा। बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई दफा समस्या से अवगत करवाने बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों की मानें तो सर्दियों में भी बिजली की दिक्कत पेश आ रही है तो गर्मियों में क्या हाल होगा? ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का हल न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

क्या कहते हैं एसडीओ
बंगाणा उपमंडल के एसडीओ अमित शर्मा का कहना है कि समस्या उनके ध्यान में है। शीघ्र इस मामले की जांच की जाऐगी। कई बार लाइनों की मरम्मत के कारण लाइन बंद करनी पड़ती है। उसकी वजह से समस्या आ रही होगी। जल्द समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed