फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   69 posts will be filled in private company Basal

Una News: निजी कंपनी बसाल में भरे जाएंगे 69 पद

Wed, 24 Dec 2025 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
69 posts will be filled in private company Basal
युवा
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार कल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। निजी कंपनी बसाल में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह साक्षात्कार 26 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि बसाल में जीडीएच इंडस्ट्रीज में प्लांट हेल्पर के 10 पद, प्रेस हेल्पर के 25, फरनास हेल्पर के 15, सुपरवाइजर के 2, प्रेस ऑपरेटर के 4, फरनास ऑपरेटर के 2, टेबल ऑपरेटर के 2 और टूल/डाई ऑपरेटर के 5 पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही देवभूमि ग्लास कंपनी में सेल्स और मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के 3 पद और स्टोर कीपर का 1 पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्लांट हेल्पर, प्रेस हेल्पर और फरनास हेल्पर के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं और 10वीं तथा प्रेस ऑपरेटर, फरनास ऑपरेटर, टेबल ऑपरेटर एवं टूल/डाई ऑपरेटर पदों के लिए 10वीं निर्धारित की गई है। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तथा वेतन सरकारी मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा। इसके अलावा सुपरवाइजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और स्नातक, 1 से 3 वर्ष का अनुभव और आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। सेल्स एंड मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एमबीए, 2 से 3 वर्ष का अनुभव, आयु सीमा 25 से 45 वर्ष तथा वेतन 20 से 25 हज़ार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा स्टोरकीपर पद के लिए स्नातक, 2 से 3 वर्ष का अनुभव, आयु सीमा 25 से 45 वर्ष और 15 से 18 हज़ार रुपये वेतन दिया जाएगा। अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र, बायोडाटा व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98050-54957 पर संपर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed