{"_id":"5c78112bbdec224e1b7f7921","slug":"61551372587-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्मा व आंचल की रंगोली सबसे सुंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्मा व आंचल की रंगोली सबसे सुंदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। राजकीय पीजी कॉलेज ऊना में बीबीए विभाग के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बीबीए विभाग के समन्वयक डॉ. संजय वर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की।
कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगोली, मेहंदी, कोलॉज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में कृष्मा और आंचल ने पहला स्थान, आशिता और आदिति ने दूसरा व आरती व रीतू ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा विशाखा, आंचल, तनू व दीक्षा ने भी प्रतिभा दिखाई। जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में कुनिका ने पहला, रितिका व पूर्निमा ने दूसरा व प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कोलॉज प्रतियोगिता में रूबानी ने पहला, प्रिया ने दूसरा व साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रितिक ने पहला, अनिरुद्ध ने दूसरा, अंजली और अनमोल ने तीसरा स्थान हासिल किया। समन्वयक डॉ. संजय वर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अंजलि कौंडल, रिचा शर्मा, किरण बाला, विजय कुमार, मोनिका रायजादा, सतपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।