{"_id":"5c49ee29bdec22271a77b115","slug":"61548348969-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल निबंध स्पर्धा पलक व आराधना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल निबंध स्पर्धा पलक व आराधना विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। महर्षि विद्या मंदिर की डंगोह खास की दो छात्राओं और एक अध्यापिका ने राष्ट्रीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्य आरसी त्यागी ने बताया कि महर्षि शिक्षण संस्थान भोपाल ने देश् के सभी महर्षि विद्या मंदिर स्कूलों में अगस्त 2018 में महिला सशक्तीकरण पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के तहत जूनियर ग्रुप में आठवीं की पलक ठाकुर पुत्री जयचंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें वीरवार को 3001 रुपये की राशि और सीनियर ग्रुप में दसवीं की आराधना शर्मा पुत्री विनोद शर्मा को प्रथम स्थान हासिल करने पर 4001 रुपये की राशि चेक एवं प्रमाणपत्र भेंट किया गया। अध्यापक वर्ग में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली सीमा कौशल को 5001 रुपये की राशि का चेक एवं प्रमाणपत्र भेंट किया गया।
प्रधानाचार्य आरसी त्यागी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हर वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर स्कूल डंगोह खास ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करके क्षेत्र को गौरवांवित किया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।