{"_id":"5c44a19fbdec22735b66bfa0","slug":"61548001695-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियाणी व वुधान गांव में दो दिन विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियाणी व वुधान गांव में दो दिन विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत आने वाले ग्राम पंचायत लठियाणी और ग्राम पचायत बुधान के गावों को दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली न आने के कारण लोगों का शाम ढलने के बाद मोमबत्ती व दीये जलाकर काम करना पड़ रहा है। स्कूलों और कॉलजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी पढ़ाई करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से क्षेत्र के कारोबारियों सहित सरकारी और निजी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दो दिन से विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से विद्युत बोर्ड की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्राम पंचायत लठियाणी और बुधान गांव को बिजली सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्म खराब होने से दो दिन से दोनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का समस्या बताने पर पिछले दो दिन से गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। इससे लोगों को अंधेरे में काम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में विद्युत बोर्ड के प्रति रोष पनप रहा है। स्थानीय लोगों व्यासा देवी, सुरेश कुमार, मीना देवी, सरिता शर्मा, प्रीतम चंद, आशा देवी ने बताया कि उन्हें मोमबत्ती/दीये की रोशनी तले खाना पकाना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता सुरजीत सिंह का कहना है कि बिजली बंद होने की सूचना उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि रात को अंधेरा होने के कारण ट्रांसफार्म ठीक नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है, जल्द ही लोगों की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।