फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना में सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृति के लिए एक भी आवेदन नहीं

ऊना में सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृति के लिए एक भी आवेदन नहीं

Wed, 19 Dec 2018 10:36 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
ऊना में सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृति के लिए एक भी आवेदन नहीं
Girl Child

मणिकुमार सरोआ

विज्ञापन

ऊना। सरकार और प्रशासन की ओर से भले ही जिले में बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए योजनाएं और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हों। इसके बावजूद योजनाओं का लाभ बेटियों तक नहीं पहुंच रहा है। जिले में सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया है।

इसके अलावा कॉलेजों में सिंगल गर्ल चाइल्ड की रिजर्व सीटें भी खाली हैं। जिले में एक भी ऐसी छात्रा नहीं है जो सरकार की ओर से दी जा रही छात्रवृत्ति और कॉलेजों में रिजर्व सीटों का लाभ ले सके। गौरतलब है कि जिले ऊना देश के उन 100 जिलों में है, जहां सबसे ज्यादा चिंताजनक लिंगानुपात है। सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्राओं को 30 नवंबर तक आवेदन करने थे। इसके बावजूद एक भी आवेदन नहीं मिला है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार बेटी को 36 हजार 200 रुपये छात्रवृत्ति देती है। इसके बावजूद राज्य सरकार उनकी फीस के अनुसार छात्रा को छात्रवृत्ति देती है। इस समय में जिला ऊना में 10 सरकारी और दो निजी कॉलेज हैं। इसमें पीजी कॉलेज ऊना और अंब, बीटन, दौलतपुर चौक, बंगाणा, चौकी मन्यार, खड्ड, हरोली, बदसेहड़ा, चिंतपूर्णी और निजी कॉलेज में कन्या महाविद्यालय कोटला कलां और भटोली कॉलेज शामिल हैं। इन महाविद्यालयों में मेरिट के आधार पर सीटों के लिए विद्यार्थियों के बहुत ज्यादा आवेदन आते हैं।
विज्ञापन


एक भी छात्रा का नहीं आया आवेदन : त्रिलोक चंद
पीजी कॉलेज ऊना के प्राचार्य त्रिलोक चंद ने बताया कि महाविद्यालय में सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति के लिए किसी भी छात्रा ने आवेदन नहीं किया है। इसके साथ विद्यालय में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सभी सीटें खाली हैं। उधर, खड्ड कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र शर्मा, बंगाणा कॉलेज के प्राचार्य अश्वनी कुमार, अंब कॉलेज से दर्शन कुमार, चोकी मन्यार कॉलेज के प्राचार्य राजेश यादव, बीटन कॉलेज के प्राचार्य अभिलाशा शारदा ने बताया कि उनके कॉलेज में सिंगल गर्ल चाइल्ड की सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तक नहीं हुआ दाखिला : डॉ. किशोर कुमार
हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किशोर कुमार ने बताया कि कॉलेज में संस्था की ओर से सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए विशेष सीट और 80 प्रतिशत निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है। लेकिन आज तक किसी भी परिवार की इकलौती छात्रा ने महाविद्यालय में दाखिला नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed