फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   डेढ़ करोड से बनी सब्जी मंडी को रास्ता नहीं

डेढ़ करोड से बनी सब्जी मंडी को रास्ता नहीं

Sun, 15 Apr 2018 07:51 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ करोड से बनी सब्जी मंडी को रास्ता नहीं
डेढ़ करोड़ से बनी सब्जी मंडी के लिए नहीं रास्ता
विज्ञापन

भदसाली सब्जी मंडी नहीं हो पाई सुचारु, किसानों के चेहरों पर छाई मायूसी
सब्जी बेचने के लिए आना पड़ रहा ऊना मुख्यालय
सुनील जसवाल
हरोली (ऊना)।
हरोली उपमंडल के भदसाली में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनाए गए सब्जी मंडी भवन के लिए अभी तक रास्ते का ही प्रबंध नहीं हो पाया है। सरकारी पैसे से बनी इस सब्जी मंडी पर सवालिया निशान उठना शुरू हो गए हैं। सब्जी मंडी के लिए रास्ते का पेंच बुरी तरह फंसता नजर आ रहा है। हैरत की बात है कि जिस जगह पर करोड़ों के सरकारी धन को खर्च कर आधुनिक सब्जी मंडी बनाई गई है, वहां जाने के लिए कोई कागजी रास्ता ही नहीं है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों किसानों में मायूसी छाई हुई है। विभाग ने भी बिना रास्ते का प्रबंध किए सब्जी मंडी भवन पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये फूंकने पर चुप्पी साध ली है। इस सब्जी मंडी का निर्माण पूर्व कांग्रेस सरकार के समय करवाया गया था। इसी सरकार के कार्यकाल में इसका लोकार्पण भी कर दिया गया लेकिन बिना रास्ते का प्रबंध किए सब्जी मंडी किसानों के किसी काम की नहीं रह गई है। किसानों का आरोप है कि उन्हें छलावा देने के लिए भवन खड़ा कर दिया गया लेकिन रास्ते पर किसी ने गौर नहीं किया। हालांकि सरकार के स्तर पर किया गया यह काम काफी बड़ी चूक बन चुका है। उद्घाटन के बाद सब्जी मंडी को चालू करवाने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसका सीधा कारण रास्ते का बंदोबस्त न होना है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर सब्जी मंडी को जाने के लिए रास्ता नहीं था तो निर्माण कैसे हो गया। भदसाली में खुली सब्जी मंडी का निर्माण काफी समय से पूरा हो चुका है लेकिन रास्ता न होने से किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। सब्जी मंडी में बड़ा शेड, दुकानों का भी निर्माण तक किया गया है। यदि रास्ते की समस्या का हल हो तो स्थानीय किसानों इसका लाभ मिलेगा। निर्माण करवाने वालों ने भी मामला वर्तमान सरकार के पाले में फेंक कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।

रास्ता न होने से नहीं शुरू हुई मंडी : डोगरा
ऊना सब्जी मंडी के सचिव एवं सूचना अधिकारी सर्वजीत सिंह डोगरा ने कहा कि भदसाली मंडी तक रास्ता न होने से मंडी चालू नहीं हो सकी है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed