फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एसपी के निर्देशों के बाद चौकस हुई पुलिस

एसपी के निर्देशों के बाद चौकस हुई पुलिस

Tue, 13 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
एसपी के निर्देशों के बाद चौकस हुई पुलिस
संतोषगढ़ में लगाया नाका, 15 चालान काटे
विज्ञापन

एसपी के निर्देशों के बाद चौकस हुई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में एसपी दिवाकर शर्मा की ओर से दिए गए सख्त निर्देशों के बाद मंगलवार को पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सोमवार को एसपी दिवाकर शर्मा ने संतोषगढ़ का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों से चर्चा भी की। वहीं, कई लोगों ने पुलिस चौकी में लोगों के साथ सही व्यवहार न होने और कस्बे में असामाजिक तत्वों का बोलबाला होने की बात एसपी से की थी। इस पर एसपी ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस चौकी प्रभारी को फौरन व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे। एसपी दिवाकर शर्मा के दिए निर्देश पर संतोषगढ़ चौकी के इंचार्ज ने टीम समेत मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को कानून व्यवस्था के बारे भी जागरूक किया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 15 मोटरसाइकिल और स्कूटर चालकों के चालान किए। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि नियमों की उल्लंघना करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed