फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   5,575 voters will elect councillors in Amb

Una News: अंब में 5,575 मतदाता चुनेंगे पार्षद

Sun, 17 May 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 17 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
5,575 voters will elect councillors in Amb
अंब(ऊना)। अंब में नगर पंचायत चुनाव के लिए 5,575 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 2,820 पुरुष, 2,754 महिला और एक ट्रांसजेंडर है। नपं चुनाव में 19 मतदाता ऐसे रहेंगे जो पहली बार वोट डालेंगे। नगर पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

17 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। इस बार के चुनाव में महिला प्रत्याशियों की बड़ी भागीदारी से मुकाबला काफी रोचक और चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

अंब नगर पंचायत के नौ में से चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं लेकिन तीन सामान्य वार्डों से भी महिलाओं के चुनावी मैदान में उतरने से समीकरण बदल गए हैं। खास बात यह है कि इस बार भी नगर पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए ही आरक्षित है जिससे लोगों की नजरें महिला प्रत्याशियों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन वापसी और जांच की प्रक्रिया के बाद अब कुल 25 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं जिनमें से कई वार्डों में सीधा मुकाबला है तो कहीं त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी हुई है।
चुनाव को शांतिपूर्वक और सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। शनिवार को निर्वाचन अधिकारियों द्वारा पोलिंग पार्टियों को ईवीएम सौंप दी गईं। इस कार्य के लिए कुल दस पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। जिनमें तीस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मतदान वाले दिन सुबह साढ़े पांच बजे मॉक पोल किया जाएगा। जिसके बाद सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी।

रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार अंब राहुल शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। अंब नगर पंचायत के तहत वार्ड नंबर एक से लेकर नौ तक के लिए सामुदायिक भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, राजकीय प्राथमिक पाठशाला और अंबेडकर भवन में पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
वार्ड नंबर छह आदर्श नगर के लिए महाविद्यालय में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed