फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   55 lakh to be spent on the Batuhi-Mohalla Tarkhana Link Road.

Una News: बटूही-मोहल्ला तरखाना लिंक रोड पर खर्च होंगे 55 लाख रुपये

Wed, 07 Oct 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
55 lakh to be spent on the Batuhi-Mohalla Tarkhana Link Road.
नारी (ऊना)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल बसाल के तहत ग्राम पंचायत बटूही से मोहल्ला तरखाना के लिए 500 मीटर लंबा संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। इन दिनों यह निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कार्य पूरा होने से 600 लोगों की आबादी को आवागमन के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे पहले इस मोहल्ले के लोगों को वाहन ले जाने के लिए रास्ते का कोई प्रावधान नहीं था। यह कार्य लगभग दो महीने से चला हुआ है। इसके तहत सड़क के किनारे बरसाती पानी की निकासी का भी बेहतर ढंग से प्रबंध किया जा रहा है। इसके अलावा जहां पर डंगों की आवश्यकता है, वहां डंगों का निर्माण भी किया जा रहा है। इस कार्य के नवंबर महीने के पहले सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। मार्ग न होने के कारण स्कूल के विद्यार्थियों को बरसात के दिनों में आवाजाही के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा किसानों को अपने खेतों तक जाने तथा अपनी उपज मंडी तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ती थी, लेकिन अब मार्ग बनने से इन लोगों को राहत मिलेगी। इस कार्य के लिए ग्राम वासियों राकेश कुमार, शिव कुमार, रक्षा देवी, वंदना कुमारी, देवदत्त और आशा देवी ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग उपमंडल बसाल के कनिष्ठ अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि बटूही संपर्क मार्ग लगभग 500 मीटर लंबा है। इस मार्ग के निर्माण पर 55 लाख रुपये खर्च होंगे तथा नवंबर के पहले सप्ताह में कार्य समाप्त करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed