फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   528 consumers did not deposit electricity bills worth lakhs of rupees

Una News: 528 उपभोक्ताओं ने जमा नहीं कराए लाखों रुपये के बिजली बिल

Sun, 19 May 2024 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
528 consumers did not deposit electricity bills worth lakhs of rupees
उपमंडल अधिकारियों ने जारी की हिदायत, 25 तक बिल जमा न हुए तो कटेंगे बिजली मीटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विद्युत उपमंडल ऊना-एक को अपनी लंबित बिल राशि का इंतजार है। अभी तक अप्रैल माह के लंबित बिलों की राशि उपमंडल को प्राप्त न हो पाई है, जिस पर अधिकारियों ने संबंधित उपभोक्ताओं को सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए 25 मई तक राशि जमा कराने के लिए निर्देशित किया है। अन्यथा बिल राशि जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं के बिजली मीटर कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाएंगे। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो ऊना-एक उपमंडल के तहत करीब 528 उपभोक्ताओं ने अभी तक 19.48 लाख रुपये की बिल राशि को जमा नहीं कराया है। बिल राशि को जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं में घरेलू, व्यवसायिक तथा सरकारी एवं निजी कार्यालय शामिल हैं। इनमें से अधिकांश घरेलू उपभोक्ता अपने घरों से बाहर रहते हैं, लेकिन बीते एक माह का बिल अभी तक उन्होंने जमा नहीं कराया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अगर निर्धारित 25 मई तक इन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल राशि को जमा न कराया तो उनका बिजली मीटर कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के काट दिया जाएगा।

बीते एक माह के बिजली बिल कई उपभोक्ताओं ने जमा नहीं कराए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के 25 मई के बाद बिजली कनेक्शन काटने शुरू किए जाएंगे। इसलिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा है।
विज्ञापन

-इंजी. कुशल कुमार, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल ऊना-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed