फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   52 people were examined, seven were suffering from BP

Una News: 52 लोगों का स्वास्थ्य जांचा, सात बीपी से पीड़ित

Fri, 04 Jul 2025 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
52 people were examined, seven were suffering from BP
बरसात में विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। प्रयास संस्था की ओर से संचालित अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की कुटलैहड़ टीम ने ग्राम पंचायत हंडोला में शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें फार्मासिस्ट रीतू, लैब टेक्नीशियन सेजल और चालक शेखर ने डॉ. अंशु के नेतृत्व में अपनी सेवाएं दीं। टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर में 52 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। 23 लोगों के रक्त की भी जांच की। उच्च रक्तचाप के सात, मधुमेह का एक, जोड़ों के दर्द के 8 और 36 मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित पाए गए। अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बरसात के मौसम में विभिन्न बीमारियों से बचने के बारे में भी जनता को जागरूक किया गया। डॉक्टर अंशु ने लोगों को बताया कि बरसात के मौसम में बहुत से रोग दूषित पानी पीने से होते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए उबले हुए पानी का ही सेवन करना चाहिए। तली हुई और अधिक मसालों वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। घरों के आसपास गंदा पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। इससे मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छर पैदा होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed