फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   52 mm rain recorded, waterlogging in Lathiani market

Una News: 52 एमएम बारिश दर्ज, लठियाणी बाजार में जलभराव

Wed, 18 Jun 2025 03:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
52 mm rain recorded, waterlogging in Lathiani market
चमयाड़ी में डंगा गिरने से एक मकान को खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना/बड़ूही/थानाकलां/बंगाणा (ऊना)। जिले में बीते कई दिनों से प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे लोगों को रविवार रात से सोमवार तक हुई भारी बारिश ने राहत प्रदान की है। बारिश के चलते कई स्थानों पर पानी की उचित निकासी न होने से जलभराव होने के मामले भी सामने आए। 52 एमएम बारिश दर्ज की गई। उधर, बंगाणा उपमंडल के तहत चमयाड़ी में डंगा गिरने से एक मकान को खतरा पैदा हो गया। वहीं, बारिश को मक्की व सब्जियों की खेती के लिए वरदान माना जा रहा। खेतों में पर्याप्त नमी होने के चलते कुछ दिनों तक किसानों की भागदौड़ भी कम होगी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।
बारिश से लठियाणी बाजार में जलभराव हो गया। पानी की निकासी व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी इकट्ठा हो गया। इससे दुकानों में भी पानी घुस गया। दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि पानी भरने से कई दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हुआ। लठियाणी पंचायत के प्रधान जोगिंद्र शर्मा, उपप्रधान निर्मल सिंह ठाकुर तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने गंभीरता दिखाई है। कहा कि जल्द ही लोक निर्माण विभाग को इस समस्या से अवगत करवा कर समाधान करवाया जाएगा। व्यापारियों विजय कुमार, विनोद शर्मा, रमेश चंद, रणजीत सिंह, पंकज कुमार आदि ने निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई । बंगाणा उपमंडल के तहत चमयाडी पंचायत के डरोह में मकान के साथ लगता डंगा गिरने से मकान को खतरा हो गया है। डरोह में राज कुमार पुत्र बंसी लाल के रिहायशी मकान के साथ लगता 18 मीटर लंबा डंगा गिरा है। पंचायत प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि राज कुमार मजदूरी करके अपना व परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता राशि उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। संबंधित विभाग को इसकी पूरी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। बड़ूही बाज़ार में बरसात के मौसम ने फिर स्थानीय दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा दीं। क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण खेतों में जमा बारिश का पानी अब बाजार की दुकानों तक पहुंचने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि हर साल मानसून के दौरान यही स्थिति पैदा होती है। प्रशासन आज तक कोई समाधान नहीं कर पाया है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed