{"_id":"5c72c74ebdec22737d20d970","slug":"51551025998-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने चिंतपूर्णी नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने चिंतपूर्णी नवाया शीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। उपमंडल अंब की नवनियुक्त एसडीएम तारुल एस रविश ने रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर जाकर माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
इसके बाद उन्होंने पैदल ही चलकर बाजार का निरीक्षण किया। पत्रकार वार्ता में एसडीएम तारुल ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर में दूरदराज से मां के दर्शनों को श्रद्धालु आते हैं। यहां श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं में पहले से ज्यादा सुधार किया जाएगा। अगर कोई कमी है तो उसे दूर किया जाएगा। एसडीएम अंब ने कहा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सके। इसके लिए वे पूरा प्रयास करेंगी। चिंतपूर्णी में ट्रैफिक समस्या को दूर किया जाएगा। भीख मांगने वाले बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर इन्हें स्कूल भेजने के लिए कहा जाएगा।
इसके अलावा अपंग श्रद्धालुओं को मंदिर न्यास की एंबुलेंस और लिफ्ट के उपयोग की सुविधा मिले। साथ ही लिफ्ट पर जाने वाले अपंग के साथ उसके परिवार का एक ही सदस्य हो। इसके बाद एसडीएम ने मुख्य पुलिस बैरियर व नए कॉंप्लेक्स का भी निरीक्षण किया। एसडीएम तारुल ने कहा चिंतपूर्णी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। आने वाले समय में बेहतर सुविधाएं जुटाने के प्रयास किए जाएंगे।