{"_id":"5c7176b4bdec224dce1675e3","slug":"51550939828-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट नलकूप मंडल का न हो स्थानांतरण: संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट नलकूप मंडल का न हो स्थानांतरण: संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक अंब और गगरेट की संयुक्त बैठक लोनिवि के विश्राम गृह अंब में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान हरभगवान सिंह और रणवीर सिंह ने की। बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर एवं चेयरमैन भूपिंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने बताया कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंडल नंबर-दो ऊना के तहत गगरेट विस क्षेत्र में दो उपमंडल जिसमें सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य उपमंडल गगरेट और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य उपमंडल दौलतपुर कार्यरत थे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 13 फरवरी को अधिसूचना जारी करके दोनों उपमंडल दौलतपुर और गगरेट को बाढ़ नियंत्रण मंडल गगरेट के अधीन कर दिया है। सरकार को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य उपमंडल गगरेट और दौलतपुर को नलकूप मंडल गगरेट के अधीन करना चहिए था। जो लोग हित और कर्मचारी हित में होगा।
नलकूप मंडल गगरेट के तहत दो उपमंडल हैं। वहां भी 100 के लगभग कर्मचारी काम करते हैं। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सरकार से मांग की कि 13 फरवरी की अधिसूचना पर रद्द करके सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य उपमंडल गगरेट और दौलतपुर को बाढ़ नियंत्रण मंडल गगरेट से स्थानांतरण करके नलकूप मंडल गगरेट के अधीन किया जाए।
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक बलवीर सिंह, विधायक राजेश ठाकुर, प्रवीण शर्मा, उपाध्यक्ष हिमुडा और प्रो. राम कुमार उपाध्यक्ष राज्य औद्योगिक विकास निगम से मांग की है कि नलकूप मंडल गगरेट का स्थानांतरण जिला ऊना से बाहर नहीं होना चहिए। नलकूप मंडल गगरेट को चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के अंब में खोल दिया जाए। इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान रमेश सिंह ठाकुर, चेयरमैन भुपिंद्र सिंह, रणवीर सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, हरभगवान, विजय शर्मा, सुभाष चंद, जैमल सिंह, सुरजीत सिंह, राम कृष्ण, राज कुमार, मनोज कुमार, विपन कुमार, राजेश कुमार, तजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।