फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कुटलैहड़ के बरनोह में स्थापित होगा मुर्रा भैंस नस्ल फॉर्म: कंवर

कुटलैहड़ के बरनोह में स्थापित होगा मुर्रा भैंस नस्ल फॉर्म: कंवर

Thu, 24 Jan 2019 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
कुटलैहड़ के बरनोह में स्थापित होगा मुर्रा भैंस नस्ल फॉर्म: कंवर
बअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुर्रा भैंस नस्ल सुधार को लेकर कुटलैहड़ विधानसभा के बरनोह में 10 करोड़ रुपये से मुर्रा भैंस नस्ल फॉर्म को स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये से ही देसी गाय को बढ़ावा देने के लिए भी बरनोह में ही देसी गाय नस्ल सुधार फॉर्म, जबकि लमलैहड़ी में सेक्स सोर्टिड सीमेन प्रयोगशाला भी स्थापित की जाएगी।

वीरेंद्र कंवर वीरवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के टांडा और चुरडी गांव में पशु पालन विभाग की ओर से आयोजित किसान जागरूकता शिविरों में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने पशु पालकों को खनिज लवण एवं कृमि नाशक दवा का भी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि थानाकलां गो-सदन एवं गो अभ्यारण्य को भी 34 करोड़ रुपये की लागत वाली गोकुल ग्राम योजना में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यशील है। बजट में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। खेतीबाड़ी में रासायनिक खादों के बढ़ते प्रयोग के कारण आज मनुष्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहा है। देसी गाय का दूध जहां जर्सी गाय के दूध के मुकाबले न केवल बेहतर बल्कि बीमारियों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है। क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों की सुविधा को बंगाणा में बंद दुग्ध संग्रहण केंद्र को भी अगले माह से पुन: शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पशुपालन विभाग के उप-निदेशक डॉ. मनोज भारद्वाज, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सतिंद्र ठाकुर, पशु चिकित्सक डॉ. राजेश जंगा ने पशु पालकों को योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री कैप्टन प्रीतम डढ़वाल, पूर्व जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, प्रधान टीहरा अजय कुमार, उपप्रधान मस्त राम, प्रधान बोहरू राकेश कुमार, राज कुमार, रूप सिंह, नायब तहसीलदार धर्मपाल नेगी, बीडीओ सोनू गोयल उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. मनोज भारद्वाज, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सतिंद्र ठाकुर, डॉ. राजेश जंगा, राम लोक सहित विभागों के अधिकारी एवं अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।


ऊना-बसोली-बीहडू सड़क सुधार को 40 करोड़
उन्होंने कहा कि ऊना-बसोली-बीहडू सड़क सुधार को सरकार ने 40 करोड़ की राशि को स्वीकृति दे दी है। लठियाणी-मंदली पुल निर्माण की डीपीआर बनाने का कार्य जारी है। उन्होंने बालक रूपी मंदिर टांडा में डंगे के निर्माण को डेढ़ लाख की राशि को स्वीकृति दी जबकि तलीन गांव में बिजली की लो वोल्टेज समस्या के समाधान के बारे में अधिकारियों को जल्द उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed