फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पंजीकृत व्यापारियों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवर

पंजीकृत व्यापारियों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवर

Mon, 25 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पंजीकृत व्यापारियों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। प्रदेश के लाखों की संख्या में पंजीकृत व्यापारियों को प्रदेश की जयराम सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के निर्णय के अनुसार प्रदेश में पंजीकृत व्यापारियों को अब एक्सिडेंटल बीमा योजना का सुरक्षा कवर मिलेगा। इसके आदेश आबकारी एवं कराधान विभाग में पहुंच गए हैं। प्रदेश व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार की ओर से व्यापारी हित के निर्णय को ऐतिहासिक करार दिया है। प्रदेश में व्यापारी लंबे समय से एक्सिडेंटल बीमा योजना के तहत पंजीकृत व गैर पंजीकृत व्यापारियों को कवर करने की मांग करते आ रहे हैं।

इस मांग पर अधिक ध्यान नहीं दिया था लेकिन जयराम सरकार ने व्यापारियों की इस मांग को पूरा करते हुए पंजीकृत व्यापारियों के लिए पहले एक्सिडेंटल बीमा योजना की सुविधाएं देने का फैसला किया है। हालांकि व्यापारी इसमें गैर पंजीकृत व्यापारियों को शामिल करने की मांग उठा रहे हैं। प्रदेश में लाखों की संख्या में पंजीकृत व्यापारी हैं और बड़ी संख्या में गैर पंजीकृत व्यापारी भी हैं। फिलहाल, सरकार की योजना का लाभ पंजीकृत व्यापारियों को मिलेगा। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक सराहनीय फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश के पंजीकृत व्यापारियों को एक्सिडेंटल बीमा योजना के तहत सुरक्षा कवच भविष्य में मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि चिर लंबित मांग वर्षों से व्यापार मंडल उठा रहा था।
विज्ञापन


अब इसे व्यापारी एकता के चलते पूरा होने में मदद मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उदार मन से इस मांग को स्वीकार किया जिसके लिए व्यापार मंडल उनका आभारी है। सोमेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल की मांग है कि गैर पंजीकृत व्यापारियों के लिए एक्सिडेंटल बीमा योजना का सुरक्षा कवच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस पर विचार किया करना चाहिए। हिमाचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि पंजीकृत व्यापारी एक्सिडेंटल बीमा योजना के तहत औपचारिकताओं को पूरा करें और इसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के पास नॉमिनी व अन्य फार्म भरने की औपचारिकता को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल इस योजना में व्यापारियों को सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय में अधिसूचना पहुंच गई है। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के नेता मदन लाल खुराना, राकेश कैलाश, सोहन लाल गुप्ता, केके धवन, वेद शर्मा, गोविंद ठाकुर, नरेंद्र गोयल, प्रवीण कौशल, सुदर्शन भट्ट, सरजीवन महाजन, राजकुमार गुप्ता, मुल्खराज मेहता, रविंद्र अरोड़ा, इकबाल सिंह, महिपाल, सुनील गुप्ता, सुरेश महाजन, अमरनाथ, सनी, पुष्पेंद्र, शैलेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र सूद, भृगु, राजा महेंद्र, धर्मपाल गुप्ता, इंद्रजीत शिमला, मुकेश गुप्ता सोलन, हरीश गुप्ता रामपुर, रोशन लाल वास्तु, राजीव सूद, राजिंद्र जिंदा, अजय ठाकुर ने प्रदेश सरकार ने व्यापारियों को एक्सिडेंटल बीमा योजना के तहत लाने की योजना का स्वागत किया है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित पूरे मंत्रिमंडल का भी आभार जताया है।


व्यापारियों की राज्य बैठक जल्द
हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के राज्य अध्यक्ष सोमेश शर्मा, मदन लाल खुराना और महासचिव राकेश कैलाश ने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल की राज्य स्तरीय बैठक विभिन्न मसलों पर विचार के लिए जल्द बुलाई जा रही है। इसमें व्यापारियों के विभिन्न मसलों पर एक राय बना कर प्रदेश सरकार के समक्ष एक प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed