फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लू के थपेड़ों से जलने लगा ऊना

लू के थपेड़ों से जलने लगा ऊना

Wed, 25 Apr 2018 07:16 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
लू के थपेड़ों से जलने लगा ऊना
पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से जलने लगा ऊना
विज्ञापन

जिला के मुख्य बाजारों छाने लगा सन्नाटा, भीषण गर्मी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
स्कूली छात्रों सहित हर वर्ग गर्मी से बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
जिला ऊना में सूर्यदेव ने आसमां से आग बरसानी शुरू कर दी है। बुधवार को जिला का पारा 41 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा जबकि न्यूनतम पारा 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में आए उछाल ने लोगों के पसीने छुड़ाकर रख दिए हैं। दिन में लू के थपेड़ों से जीना मुहाल हो गया है। भारी गर्मी के चलते दिन के समय लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं जिससे ऊना शहर और साथ लगते क्षेत्रों टाहलीवाल, मैहतपुर, अंब, मुबारिकपुर, दौलतपुर चौक और गगरेट के बाजार सूने-सूने रहे। गर्मी के चलते दोपहर के समय मुख्य बाजार व सड़कें सुनसान हो रही हैं। सरकारी दफतरों, बाजारों, शिक्षण संस्थानों में आने-जाने वाले लोग गर्मी से परेशान हैं। दोपहर के चलने वाली गर्म हवाओं ने दोपहियां वाहन चालकों की भी दिक्कतें बढ़ा दी है। प्रचंड होती जा रही गर्मी का असर सीधे तौर पर स्कूली विद्यार्थियों और कर्मचारियों पर हो रहा है। स्थानीय लोगों में रजत ठाकुर, रमन कुमार, अजय शर्मा, विनय कुमार, विकास शर्मा का कहना है कि दोपहर के समय गर्म हवाओं के बीच वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें मजबूरन कपड़े से मुंह ढंक कर चलना पड़ रहा है। गर्म हवाओं के बीच बाइक पर चलते समय उनकी आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है।
मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि बुधवार को जिला का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed