फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   साल भर कोचिंग, अब दे रहे परीक्षा

साल भर कोचिंग, अब दे रहे परीक्षा

Wed, 07 Mar 2018 07:56 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
साल भर कोचिंग, अब दे रहे परीक्षा
निजी स्कूल डम्मी एडमिशन से कूट रहे चांदी
विज्ञापन

साल भर कोचिंग के बाद अब दे रहे परीक्षा; सरकारी पर डंडा, निजी स्कूलों पर फोकस कम
उड़नदस्तों की कार्य प्रणाली पर उठने लगे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में जिला के कई निजी स्कूलों में दर्जनों बच्चे डम्मी एडमिशन के सहारे परीक्षाएं देने में जुटे हैं। ऐसे छात्र बड़े शहरों में साल भर कोचिंग लेते हैं जबकि निजी स्कूलों में उनकी हाजिरी लग जाती है। उसी आधार पर ऐसे छात्र बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचे हैं। ऐसे छात्रों से निजी स्कूल प्रबंधन मोटी रकम ऐंठ रहे हैं। वहीं सरकारी और बोर्ड स्तर पर गठित उड़नदस्ते भी निजी स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों में ज्यादा दबिश देने में जुटे हैं ताकि डम्मी तौर पर परीक्षा देने वाले छात्रों का कॅरिअर खराब न हो। यहां तक कि निजी स्कूल प्रबंधक डम्मी एडमिशन लेने वाले छात्रों को परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास करवाने का प्रलोभन दे रहे हैं। कई कर्मचारियों के बच्चों को निजी स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। उड़नदस्तों में रसूखदार लोगों को ही शामिल किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में उड़नदस्तों की मिलीभगत से स्कूल शिक्षा बोर्ड चाहकर भी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल नहीं रोक सकता। ऐसे में उड़नदस्तों में शामिल कर्मचारियों की तैनाती पर भी सवाल उठने लगे हैं। उड़नदस्ते मात्र इक्का दुक्का सरकारी स्कूलों में छात्रों के केस बनाकर खानापूर्ति कर रहे हैं। उड़नदस्ते निजी स्कूलों में कोई विशेष कार्रवाई नहीं कर रहे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्कूल की ऐसी कोई शिकायत आती है तो विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।


दसवीं के हिंदी के पेपर में पकड़े तीन नकलची
संतोषगढ़ (ऊना)। स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के दूसरे दिन दसवीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा में नकल करने पर स्कूल शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते ने तीन छात्रों के केस बनाए हैं। जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते में शामिल प्रधानाचार्य दविंद्र चंदेल की टीम ने चढ़तगढ़ के परीक्षा केंद्र में दो और रायुपर सहोड़ा स्कूल के परीक्षा केंद्र में एक छात्र को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसके अलावा टीम ने कोटलां कलां, डंगोली, बहड़ाला, जखेड़ा, नंगड़ा स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में दबिश दी। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी के टीम ने सिंगा और कुंगड़त स्कूल के परीक्षा केंद्र जांचे। एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार की टीम ने बंगाणा स्कूल के केंद्र में दबिश दी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह की टीम ने जखेड़ा स्कूल के परीक्षा केंद्र में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed