फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गाय के संरक्षण को बनेगी काऊ सेंक्चुरी : कंवर

गाय के संरक्षण को बनेगी काऊ सेंक्चुरी : कंवर

Tue, 30 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
गाय के संरक्षण को बनेगी काऊ सेंक्चुरी : कंवर
कुटलैहड़ के सरोह तथा कोट में बोले पंचायती राज मंत्री - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा/लठियाणी (ऊना)।
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गांवों, गरीब, दलित, मजदूर और पिछड़े समाज का विकास तथा इन वर्गों की सेवा करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। कंवर मंगलवार को कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चम्याड़ी के सरोह तथा ग्राम पंचायत सिहाणा के कोट में जनसमस्याएं सुनने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ ग्रामीणों की आर्थिकी को मजबूती देने में कृषि के साथ-साथ मत्स्य, पशुपालन से जुड़ी कई गतिविधियां की अहम भूमिका रहती है। इन्हें प्रदेश में पुन: स्वरोजगार के साथ जोड़कर आगे बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार ने पहली कैबिनेट में ही जहां सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आयु सीमा को 80 से घटाकर 70 वर्ष की है। प्रदेश में बेसहारा गौवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए कैबिनेट उपसिमिति का गठन किया है। प्रदेश में बेसहारा गौवंश को संरक्षण देने के लिए जहां उनके विभागों के माध्यम से काऊ सेंक्चुरी बनाने पर विचार किया जा रहा है तो वहीं गऊ माता के संवर्धन को सुनिश्चित करने के लिए किसानों को उत्तम किस्म के दुधारू पशु मुहैया करवाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिक्किम की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश ऑर्गेनिक फार्मिंग में भी देश में अव्वल बने इस दिशा में उनके विभागों के माध्यम से हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार, डीएफओ यशुदीप सिंह, शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह, पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, डीपीओ रमन शर्मा, सहायक निदेशक पशु पालन उपेंद्र शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री चरणजीत शर्मा, विजय शर्मा, पवन कुमार, राजेंद्र मलांगड, प्रकाश चंद, अनिल बख्शी, प्रोमिला देवी, विपन, धर्मचंद, एमएल दरोच, सुनील राणा, सुरेंद्र हटली सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान, भाजपा के कार्यकर्ता तथा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन करोड़ से होगा संवर्धन
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र से पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए अगले पांच वर्षों के दौरान हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां ब्यास नदी से एक बड़ी पेयजल योजना बनाई जाएगी तो वहीं लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये से बरनोह-सोलहसिंगीधार पेयजल योजना की पाइपों को बदलने के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंनेे रछोह में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए अलग से वाटर टैंक निर्मित करने का भी आश्वासन दिया। आवश्यकतानुसार जगह-जगह हैंडपंप भी स्थापित किए जाएंगे।

60 लाख से बनेगी सरोह स्कूल की साइंस लैब
उन्होंने कहा कि सरोह स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला उपलब्ध करवाने के लिए 60 लाख के बजट का प्रावधान किया है। उन्होंने विभाग को इसके जल्द टेंडर कर निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि 16.20 करोड़ की लागत से बड़सर-भ्यांबी-पिपलूधार सड़क को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हटली-पिपलू सड़क को भी स्तरोन्नत किया जा रहा है। उन्होंने चम्याडी पंचायत में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 6 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की।


कोट स्कूल को मिला अतिरिक्त कमरा
वीरेंद्र कंवर ने सिहाणा पंचायत के तहत राजकीय उच्च विद्यालय कोट में विकास में जनसहयोग के अंतर्गत लगभग पांच लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित अतिरिक्त कमरे का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर सहकारी सभा चम्याड़ी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 हजार रुपये दान दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed