{"_id":"5a6091ab4f1c1ba0268b50ef","slug":"51516278187-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरा चिंतपूर्णी वाया वेह टोंटा बस बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरा चिंतपूर्णी वाया वेह टोंटा बस बंद
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)।
एचआरटीसी की देहरा चिंतपूर्णी वाया टोंटा रूट पर चलाई गई निगम की बस रूट बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। पिछले चार महीनों से यह बस रूट बंद पड़ा है जिससे यात्रियों में परिवहन निगम के प्रति रोष है। वेह और टोंटा गांव के प्रधान, उपप्रधान सहित ग्रामीण कई दफा देहरा में तैनात एचआरटीसी के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज दिन तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
यह बस देहरा से चिंतपूर्णी वाया बढ़ल, दोदरा वेह, टोंटा, परचेली, समनोली होकर चलती थी जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलती थी। अब इस रूट पर चलने वाली देहरा डिपो की बस महीनों से बंद पड़ी है। वेह टोंटा गांव की प्रधान संतोष कुमारी, उपप्रधान राकेश कुमार, ग्रामीण शंभू दत्त, समीर चंद, पवन कुमार, सुभाष चंद ने परिवहन मंत्री से इस रूट पर दोबारा से बस चलाने की मांग की है। इनका कहना है कि इस रूट पर चलने वाली बस को दोबारा से चलाया जाए।
विज्ञापन
देहरा के आरएम राजेंद्र सिंह पठानिया ने कहा कि पूर्व सरकार की ओर से चलाई जा रही निगम की नीले रंग वाली बसें न चलने से यह समस्या आई है। अब नई सरकार बनने के बाद इन बसों को पुराने रूटों पर दोबारा से शीघ्र ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन