फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   500 consumers did not deposit electricity bills

Una News: 500 उपभोक्ताओं ने जमा नहीं कराए बिजली बिल

Fri, 04 Aug 2023 01:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
500 consumers did not deposit electricity bills
ऊना। विद्युत उपमंडल ऊना -एक के अंतर्गत करीब 500 उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों पर कुंडली मारी है। इन उपभोक्ताओं के लिए विद्युत बोर्ड ऊना की ओर से बिजली मीटर कनेक्शन बिना किसी सूचना के काटने के लिए चेतावनी जारी की है। साथ ही 10 अगस्त तक बिजली बिल जमा कराने का आग्रह भी उपभोक्ताओं से किया है। विद्युत उपमंडल ऊना-एक के सहायक अभियंता ईं. कुशल कुमार ने बताया कि बार बार कहने के बावजूद अभी तक 500 उपभोक्ताओं ने विद्युत बोर्ड के बिल राशि जमा नहीं कराई है। फील्ड कर्मियों की ओर से समय रहते सभी उपभोक्ताओं उपभोक्ताओं को जुलाई माह के बिल वितरित कर दिए गए। बावजूद इसके विद्युत उपमंडल ऊना-एक के अधीन पड़ते क्षेत्र ऊना शहर, बचत भवन से लेकर लाल सिंगी आदि क्षेत्र के 500 उपभोक्ताओं के 1500 की राशि से ज्यादा के बिल हैं। इन्हें अभी तक उपभोक्ताओं ने जमा नहीं कराया है। इनकी सुविधा के लिए बिल अदायगी 10 अगस्त तक बढ़ाई गई है। इसके बाद ऐसे उपभोक्ताओं के बिना किसी नोटिस बिजली मीटर कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटे जाएंगे। सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि बिल राशि समय रहते अदा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed