{"_id":"66f0a0469452740fb6012577","slug":"50-shuttering-plates-and-one-quintal-bars-stolen-una-news-c-93-1-una1002-133817-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शटरिंग की 50 प्लेट और एक क्विंटल सरिया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शटरिंग की 50 प्लेट और एक क्विंटल सरिया चोरी
Mon, 23 Sep 2024 04:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत बरनोह में शटरिंग की 50 प्लेट और एक क्विंटल सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रामपाल शर्मा निवासी गांव डंगोली जिला ऊना ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह ठेकेदार है और विभिन्न निर्माण कार्यों के ठेके लेता है। कहा कि उसने बरनोह में कुछ दुकानों का निर्माण करने का कार्य लगाया हुआ है। बीते शुक्रवार को उसने निर्माण स्थल के पास 50 शटरिंग की प्लेट रखी हुई थीं। इसके अलावा वहां करीब एक क्विंटल सरिया काटकर रिंग बनाने के लिए रखा हुआ था, लेकिन अगले दिन उसे निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों का फोन आया, जिन्होंने बताया कि दुकान के बाहर रखी हुई शटरिंग की 50 प्लेटें व करीब एक क्विंटल कटा हुआ सरिया कोई चोरी करके ले गया है। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है।