फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   50 kg of colored sweets kept in the open destroyed

Una News: खुले में रखी और रंग वाली 50 किलो मिठाई की नष्ट

Fri, 25 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
50 kg of colored sweets kept in the open destroyed
खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऊना और लठियाणी में की कार्रवाई
विज्ञापन

अधिकारियों गुणवत्ता और सफाई का ध्यान रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दीपावली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ऊना-लठियाणी मार्ग पर विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए 50 किलो मिठाई जिसमें लड्डू, बेसन व गुलाब जामुन शामिल थे, उसे नष्ट करवाया। यह मिठाई खुले में रखी गई थी और इनमें अधिक रंग का इस्तेमाल किया गया था। अधिकारियों ने दुकानदारों को शख्त निर्देश देते हुए कहा कि मिठाइयों की गुणवत्ता या साफ सफाई को लेकर विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि नियमों की पालना न करने वालों पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। विभाग अभी तक 80 किलो मिठाई नष्ट करवा चुका है। विभाग के अधिकारियों ने साफ किया कि विभाग का यह अभियान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक रंग वाली और खुले में रखी मिठाई का इस्तेमाल न करें। विभाग की ओर से अभी तक 40 मिठाइयों के सैंपल भी भरे गए हैं। जांच के लिए इन सैंपलों को कंडाघाट लैब में भेजा गया है जिनकी रिपोर्ट आनी अभी शेष है।


शुक्रवार को विभाग की टीम ने ऊना-लठियाणी मार्ग पर मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया है। इस दौरान अधिक रंग और खुले में रखी 50 किलो मिठाई को नष्ट करवाया गया। यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। -जगदीश धीमान, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed