फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   46 degree temperature recorded for the first time in Una

Una News: ऊना में पहली बार दर्ज हुआ 46 डिग्री तापमान

Thu, 30 May 2024 02:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 30 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
46 degree temperature recorded for the first time in Una
ऊना में प्रचंड गर्मी के बीच स्पीड ब्रेकर लगी पीली पट्टी पिघलने से पड़े टायर के निशान । संवाद
मौसम विभाग ने लू से बचने के दिए निर्देश
विज्ञापन

गर्मी के टूटे सभी रिकाॅर्ड, अभी बारिश के नहीं आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गर्मी ने इस सीजन में मौसम विभाग के इतिहास के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। 29 मई के दिन जिले के इतिहास में पहली बार सबसे गर्म दिन के रूप में रिकाॅर्ड हुआ। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रचंड गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। आगामी दिनों में अगर बारिश नहीं होती है, तो लोगों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है।
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान सभी रिकाॅर्ड तोड़ चुका है। बता दें कि जिले में वर्ष 1982 में मौसम विभाग की तरफ से तापमान को मापने के लिए यंत्र स्थापित किया गया था, तब से लेकर जिले में तापमान को मापने का सिलसिला शुरू हुआ। लेकिन इस साल पड़ रही भीषण गर्मी ने सभी पिछले 42 सालाें के रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। आलम यह है कि मकानों छत, दीवारों से लेकर सड़कें भी अब आग उगल रही हैं। सूर्यदेव के प्रचंड तपिश से सड़कों पर लगी तारकोल और स्पीड ब्रेकर के लिए लगाई गई पीली पट्टी का पेंट भी पिघलना शुरू हो गया है। दिन में बढ़ी गर्मी के बीच लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। अधिकांश लोग सड़क पर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 05 बजे तक निकलने से परहेज कर रहे हैं। ऊपर से बारिश की कोई संभावना अभी नहीं है।
विज्ञापन

गरमाहट भरे मौसम में यहां लोग पेय पदार्थों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य पर भी गर्मी का विपरीत असर देखने को मिल रहा है। विशेषकर बच्चों, व्यस्कों व बुजुर्गों के लिए लू बीमारियों का कारण बन रही है। स्वास्थ्य विभाग पहले ही गर्मी के बीच लू से बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी कर चुका है। दूसरी तरफ प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों 31 मई तक छुट्टियां करने के निर्देश मंगलवार को ही जारी कर दिए थे। स्वास्थ्य विभाग लोगों को स्वच्छ पेय पदार्थों सहित खानपान के लिए आगाह कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौसम समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि 29 मई को जिले में गर्मी ने अब तक के सभी रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को जिले में पहली बार 46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार रात का न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। जिले में बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है।


प्रचंड गर्मी से फसल पर पड़ रही मार
बढ़ी गर्मी के बीच किसानों की खेतीबाड़ी पर इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है। सूर्य की तपिश में यहां राहत की बारिश न होने से किसानों को खेतों में अपने स्तर पर बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं, खेतों में मक्का, हरी सब्जियों की सिंचाई के लिए किसान खेतों का रुख कर रहे हैं। किसानों में प्रवीण कुमार, रमेश चंद, अनिल कुमार, रोहन शर्मा ने बताया कि प्रचंड गर्मी से हरी सब्जियां मुरझाने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed