फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   44 new corona case including four children found in una district

चार बच्चों समेत मिले 44 नए कोरोना संक्रमित

Sat, 06 Aug 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
44 new corona case including four children found in una district
औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी स्थित एक उद्योग में कामगारों के कोरोना सैंपल लेते सांसद मोबाइल स्व - फोटो : Una
ऊना। जिले में शुक्रवार को चार बच्चों समेत 44 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ संक्रमण दर भी 17.67 प्रतिशत पहुंच गई है। अब एक्टिव केस की संख्या 289 पहुंच गई है। विभाग ने संक्रमित मरीजों के लिए नियमानुसार उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिले में 225 कोविड सैंपल की जांच की। इसमें रैपिड एंटीजन रिपोर्ट के तहत 126 सैंपल की जांच की गई। इन सैंपल में कुल 31 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 13 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को सामने आए मामलों में चार बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान अजनौली से एक, अरनियाला से एक, खैरियां से एक, पीरनिगाह मार्ग ऊना से एक व गगरेट से तीन संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अंबोटा घनारी से दो, पालकवाह से एक, सनोली से एक, संतोषगढ़ से तीन, मलांगड़ से एक, धतोल, लुधियाणा से पंजाब, भंजाल से एक, सूरी चक्कसरायं से दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के बड़ोह चक्कसरायं से एक, सरोई अंब से एक, अंब वार्ड दो से एक, ठठल अंब से दो, कुठियाड़ी से दो, छपरोह अंब से एक, लोअर अंदौरा अंब से तीन, वार्ड नौ अंब से एक, टाहलीवाल के उद्योग से दो, ठठून बंगाणा से एक, तनोह से एक, झंडूता बिलासपुर से एक, सलोह ऊना से एक व अप्पर कोटला कलां से एक कोरोना संक्रमित मिला है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि सभी कोरोना से बचाव को लेकर सभी एहतियात बरतें। कोविड वैक्सीन व बूस्टर डोज लगवाएं।

कोयड़ी में बूस्टर डोज लगवाते हुए लाभार्थी। संवाद

कोयड़ी में बूस्टर डोज लगवाते हुए लाभार्थी। संवाद- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed