फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   42 children selected in Navodaya School through free coaching

Una News: मुफ्त कोचिंग से 42 बच्चे नवोदय स्कूल में चयनित

Fri, 28 Mar 2025 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
42 children selected in Navodaya School through free coaching
प्रतिदिन 2 घंटे निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देते हैं शिक्षक शिव कुमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककराना के शिक्षक शिव कुमार शर्मा नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए बच्चों को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देते आ रहे हैं। इस बार जिला ऊना में उनकी कोचिंग वाले 42 बच्चे नवोदय स्कूल में दाखिले के लिए चयनित हुए हैं। क्षेत्र के लोग अध्यापक शिव कुमार शर्मा की प्रशंसा कर रहे हैं। 42 बच्चों का चयन होना एक बहुत बड़ी बात है। शिव कुमार जनवरी 2002 से बतौर जेबीटी अध्यापक कार्यरत है। वाणिज्य विषय में उच्च शिक्षा ग्रहण करके अध्यापन क्षेत्र में आए हैं। स्कूल में अध्यापन कार्य के बाद शाम 6:00 से 8:00 बजे तक बच्चों को ऑनलाइन निशुल्क कोचिंग देते है। कोचिंग लेने वालों में हिमाचल प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों से भी बच्चे ऑनलाइन कोचिंग लेते हैं। अभी तक लगभग 2000 बच्चे शिव कुमार के पास नवोदय और सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में कोचिंग ले चुके हैं। इस साल नवोदय के लिए लगभग 80 बच्चे ऑनलाइन कोचिंग ले रहे थे। इनमें से 42 का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। दो बच्चे शिव कुमार के अपने विद्यालय के हैं। क्षेत्र के लोगों ओंकार चंद, देवेंद्र कुमार, सुशील कुमार, रेशमा देवी, राजेंद्र कुमार, तिलकराज, सोढी राम, श्याम कुमार ने बताया कि शिवकुमार जिन बच्चों के पास संसाधनों की कमी के कारण किसी सामान की जरूरत होती है, वह भी उन्हें उपलब्ध करवा देते हैं। शिव कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने से उन्हें मानसिक शांति मिलती है। नवोदय में चयनित 42 बच्चों के फोन उन्हें आ चुके हैं। उप शिक्षा निदेशक एलिमेंट्री सोमपाल धीमान का कहना है कि शिव कुमार शर्मा बहुत ही परिश्रमी अध्यापक हैं। वह पढ़ाई को एक मिशन के रूप में लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed