फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   417 people installed roof top solar plant in the district

जिले में 417 ने लगवाया रुफ टॉप सोलर प्लांट, मिली 5.40 करोड़ रुपये सब्सिडी

Tue, 12 Jul 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
417 people installed roof top solar plant in the district
ऊना जिले के एक घर में लगाया रूफ टॉप सोलर टॉप। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। रूफ टॉप सोलर प्लांट योजना के तहत जिले में 417 व्यक्तियों ने सौर ऊर्जा विभाग की मदद से रूफ टॉप सोलर प्लांट लगवाया है। इससे लोग अपने घर की छत पर बिजली का उत्पादन कर रहे हैं, वहीं सरकार से प्लांट लगाने के लिए 5.40 करोड़ की सब्सिडी भी प्राप्त हुई है।
योजना के लाभार्थी लोअर देहलां निवासी हरिओम ने बताया कि जब से घर में तीन किलो वाट का सोलर पैनल लगा है, तबसे बिजली के बिल से राहत मिली है। इससे पहले 1500 रुपये तक घर का बिल आता था, लेकिन सोलर पैनल स्थापित करने के बाद अब घर का बिल शून्य आ रहा है। लोअर बहडाला निवासी महेश शारदा बताते हैं कि सात किलोवाट का रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाया है। अब घर का बिल शून्य आ रहा है। इससे पूर्व प्रति माह लगभग 5,000 रुपये तक बिल आता था। उन्होंने बताया कि वह सरकार को भी इस सोलर प्लांट के माध्यम से बिजली देते हैं, जिससे अर्जित आय सीधे बैंक खाते में आती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोलर पावर प्लांट की ये स्कीम काफी फायदेमंद है, जिससे अनेकों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। बता दें कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने के लिए कुल 50,000 रुपये प्रति किलोवाट खर्च आता है, जबकि तीन से 10 किलोवाट तक कुल 48,600 रुपये प्रति किलोवाट चुकाने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा ऊना सोहन सिंह ने बताया कि सरकार ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है, ताकि प्रदूषण को खत्म किया जा सके और खत्म होने वाले प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में घरेलू सोलर पैनल के लिए तीन किलोवाट के प्लांट पर 40 प्रतिशत अनुदान और तीन से अधिक और 10 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट के लिए 20 प्रतिशत तक का अनुदान केंद्र सरकार के माध्यम से दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed