{"_id":"5b0442ce4f1c1bde408b7220","slug":"41527005902-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैध भवनों से हटाएं बिजली-पानी के कनेक्शन: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैध भवनों से हटाएं बिजली-पानी के कनेक्शन: डीसी
Updated Tue, 22 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध भवनों से हटाएं बिजली-पानी के कनेक्शन : डीसी
ऊना। उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने अवैध भवनों को बिजली और पानी सुविधा न देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवैध निर्माणाधीन और निर्मित भवनों को सील करने के भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ऊना और चिंतपूर्णी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को लेकर लोगों में व्यापक जन जागरूकता लाने के भी निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा जो मामले पटल पर स्वीकृति के लिए रखे गए, उनको सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में उपमंडल अधिकारी (ना.) अंब सुनील वर्मा, सदस्य सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ऊना और चिंतपूर्णी रसिक शर्मा, मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी न्यास अवनीश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।