{"_id":"5aca1b364f1c1bed618b648b","slug":"41523194678-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा पर व्यय होंगे 7044 करोड रूपए: कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा पर व्यय होंगे 7044 करोड रूपए: कंवर
Updated Sun, 08 Apr 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा पर व्यय होंगे 7044 करोड रूपए: कंवर
बीटन कॉलेज में वार्षिक समारोह का आयोजन, पंचायतीराज मंत्री ने की शिरकत
मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कारों से नवाजा, रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो
दुलैहड़(ऊना)।
हरोली क्षेत्र के तहत संत बाबा ढांगू वाले राजकीय बीटन कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिरकत की। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु तथा मत्स्य पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में चालू वित्त वर्ष के दौरान शिक्षा पर 7044 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए कृतसंकल्प है। हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र योजना के तहत आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में बच्चों को सभी सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बजट में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुछ समाज विरोधी ताकतें देश की नौजवान पीढ़ी को नशे के दल-दल में धकेल रही हैं जिन्हें कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीटन का नाम महाराज लाल दास ब्रह्मानंद भूरी वाला रखने के मामले को प्रदेश कैबिनेट में ले जाया जाएगा। उन्होंने संत बाबा ढांगू वाले जी और वेदांताचार्य चेतना नंद जी महाराज के योगदान को भी सराहा। वीरेंद्र कंवर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. अभिलाषा शारदा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम में मुख्यातिथि का स्वागत किया। कॉलेज विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री ने विभिन्न शैक्षणिक व खेल गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एसडीएम गौरव चौधरी, डीएसपी कुलविंद्र सिंह, जिला पंचायत अधिकारी रमन कुमार शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, जिला परिषद सदस्य अनूप राणा, लखविंद्र सिंह लक्खी, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बलराम बबलू, कुटलकुटलैहड भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री तरसेम लाल, कैप्टन प्रीतम, देशराज राणा, सतीश, पीटीए प्रधान सुनीता, विशाल शर्मा उपस्थित रहे।