{"_id":"5a1ac34b4f1c1b86698bdec6","slug":"41511703371-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंट्री टैक्स पर जनहित मोर्चा ने लिखे पंचायतों को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंट्री टैक्स पर जनहित मोर्चा ने लिखे पंचायतों को पत्र
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
ऊना जनहित मोर्चा ने ऊना के 14 प्रवेश बैरियरों पर स्थानीय लोगों को राहत दिलाने के लिए पंचायतों को पत्र लिखने का क्रम शुरू कर दिया है। ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि जिला में सबसे अधिक 14 प्रवेश बैरियर हैं। इनमें स्थानीय लोगों को अपने घर आने के लिए 40 रुपये की पर्ची करवानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस प्रवेश शुल्क से राहत मिले, इसके लिए आवाज उठाई जा रही है।
प्रवेश बैरियरों की पंचायतों, नगर निकायों को पत्र लिखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस न्याय संगत मांग को पूरा करवाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाली नई सरकार के समक्ष इस मसले को ज्ञापन देकर जोरशोर से उठाया जाएगा। स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए सरकार कोई नीति निर्धारित कर सके। उन्होंने कहा कि घरेलू उपयोग में आने वाले वाहनों को प्रवेश बैरियर से राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीडीसी, जिला परिषद सदस्यों को भी पत्र लिखे जा रहे हैं।
विज्ञापन