{"_id":"59ec8d2a4f1c1b78548b868f","slug":"41508674858-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों व पेंशनर्स को वीरभद्र ने दिया धोखा: भनोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों व पेंशनर्स को वीरभद्र ने दिया धोखा: भनोट
Updated Sun, 22 Oct 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व नेता पेंशनर्स हरिओम भनोट ने वीरभद्र सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों को धोखा देने का आरोप लगाया है। भनोट ने कहा कि प्रदेश में पांच वर्षों के दौरान कांग्रेस की सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ किए वायदों को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को मेडिकल बिल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है।
पेंशनर्स मांगों को लेकर कभी भी वीरभद्र सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ देने की बात हो या कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों को हल करने का मसला हो कभी प्रशासनिक आड़ में तो कभी राजनीतिक कारणों से कर्मचारियों की मांगों को दरकिनार किया गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वायदा किया था कि पेंशनर्स को 65-70-75 वर्ष की उम्र में 5-10 -15 प्रतिशत वृद्धि दी जाएगी, लेकिन इस वायदे को पूरा करने में कांग्रेस की सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जिस प्रकार पेंशनर के साथ है धक्का और धोखा किया है उसके बाद अब सरकार को पेंशनर समर्थन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी हितैषी सरकार लाने के लिए पेंशनर्स काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनर्स से आग्रह है कि वह भविष्य को देखते हुए मजबूत सरकार बनाने में अपना सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कर्मचारियों की न्याय संगत मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा।