फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   41 farmers sold 425.818 quintals of natural wheat in Takarla and Rampur grain markets

Una News: टकारला और रामपुर अनाज मंडियों में 41 किसानों ने बेचा 425.818 क्विंटल प्राकृतिक गेहूं

Fri, 23 May 2025 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
41 farmers sold 425.818 quintals of natural wheat in Takarla and Rampur grain markets
26.40 लाख की हुई कुल खरीद, राशि डीबीटी से पहुंचेगी किसानों के बैंक खातों में : बग्गा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना की टकारला और रामपुर अनाज मंडियों में प्राकृतिक विधि से उत्पादित गेहूं की खरीद प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है।इन मंडियों में कुल 41 किसानों से 425.818 क्विंटल प्राकृतिक गेहूं की खरीद की गई है। इसकी कुल कीमत 26,40,071 रुपये निर्धारित हुई है। यह राशि शीघ्र ही डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
आत्मा परियोजना ऊना के परियोजना निदेशक वीरेंद्र बग्गा ने बताया कि रामपुर मंडी में 17 किसानों से 193.14 क्विंटल और टकारला मंडी में 24 किसानों से 232.678 क्विंटल गेहूं खरीरा गया। प्रदेश सरकार की ओर से प्राकृतिक गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य और 2 रुपये प्रति किलो का परिवहन शुल्क भी दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने गेहूं पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन शुल्क देने की पहल की है।
विज्ञापन


बग्गा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी नीतियों के बल से वर्तमान में जिला ऊना में लगभग 16 हजार किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं और करीब 2000 हेक्टेयर भूमि पर रसायन मुक्त खेती कर रहे हैं। किसान वर्तमान में पांच किस्मों की गेहूं का उत्पादन प्राकृतिक विधि से कर रहे हैं, जिससे न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed