फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   400 quintals of maize seeds will be distributed to the farmers.

Una News: किसानाें को वितरित होगा 400 क्विंटल मक्की बीज

Sat, 25 Apr 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
400 quintals of maize seeds will be distributed to the farmers.
कुल्लू। जिला में किसानों को 400 क्विंटल मक्की का बीज वितरित होगा। कृषि विभाग की ओर से मक्की बीज की मांग भेज दी गई है। मक्की का बीज आने का किसानों को इंतजार है। खरीफ फसल मक्की की मई में बिजाई शुरू हो जाएगी। जिले में 9000 से अधिक हेक्टेयर में मक्की की पैदावार होती है।
विज्ञापन




गौर रहे कि पिछले साल प्रदेश की सरकार ने मक्की बीज पर सब्सिडी को 30 प्रतिशत से घटाकर 20 फीसदी कर दिया था। ऐसे में मक्की का रेट भी पांच रुपये महंगा हो गया था। हालांकि, मक्की बीज के दाम अभी तय नहीं हो पाए हैं। मक्की बीज की खेप कुल्लू पहुंचने के बाद इन्हें विभाग की ओर से कृषि प्रसार केंद्रों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कृषि प्रसार केंद्रों के माध्यम से बीज का किसानों को वितरण किया जाएगा। जिले में खराहल घाटी, ऊझी घाटी, बंजार, सैंज, गड़सा, आनी व निरमंड में मक्की की बिजाई की जाती है। गेहूं के बाद जिले में सबसे अधिक मक्की बीजी जाती है। हालांकि, परंपरागत फसलों का दायरा पिछले कुछ सालों में जरूर कम हुआ है। किसान नगदी फसलों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसान चरण दास, मेहर चंद, मनु राम और भाग चंद ने कहा कि किसानों ने मक्की बिजाई के लिए अपने खेत खाली रखे थे। अब इनमें बिजाई की तैयारी है। निचले क्षेत्रों में मटर तुड़ान के बाद भी किसानों के खेत खाली हो गए हैं। ऐसे में मक्की के साथ ही किसान खेतों में राजमा भी बीजेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि प्रसार केंद्रों में मक्की का बीज आने का इंतजार है। बहरहाल, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कब तक मक्की बीज कृषि विभाग के पास पहुंचता है।

400 क्विंटल मक्की बीज के लिए मांग भेजी गई है। बीज अभी तक नहीं पहुंचा है। बीज आने के बाद ही इसका वितरण शुरू किया जाएगा।



- डॉ ऋतु गुप्ता, उपनिदेशक कृषि विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed