फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   400 applied for PM Surya Ghar-free electricity scheme in Una district

Una News: पीएम सूर्य घर-निशुल्क बिजली योजना में जिला ऊना में 400 ने किए आवेदन

Wed, 18 Dec 2024 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
400 applied for PM Surya Ghar-free electricity scheme in Una district
अब तक 40 पात्र ग्रामीणों के घरों के छत पर लगाया सोलर सिस्टम
विज्ञापन

योजना को दो साल में पूरा करने पर बोर्ड को दिया लक्ष्य
योजना से हर माह 300 यूनिट बिजली उत्पादित हो सकेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रधानमंत्री सूर्य घर-निशुल्क बिजली योजना के तहत जिला ऊना में 400 लोगों ने आवेदन किया है। अब तक बिजली बोर्ड की ओर से 40 पात्र ग्रामीणों के घरों के छत पर सोलर सिस्टम लगा भी दिए हैं। इस योजना को दो साल में पूरा करने का बोर्ड को लक्ष्य दिया गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ऊना के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर बलराज सांगर ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर-निशुल्क बिजली योजना क्रियान्वित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में एक करोड़ परिवारों को निशुल्क विद्युत ऊर्जा उपलब्ध करवाना है, जो रूफ टॉप सोलर पैनल वाली बिजली इकाइयों को स्थापित करना चाहते हैं। सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर्याप्त वित्तीय सब्सिडी प्रदान करके और इंस्टॉलेशन में सुविधा सुनिश्चित करके सोलर रूफटॉप सिस्टम अपनाने को बढ़ावा देने के लिए एक केंद्रीय योजना है। योजना के तहत 3 किलोवाट की रूफ टॉप सोलर सिस्टम से प्रति माह 300 यूनिट बिजली उत्पादित हो सकेगी। योजना का क्रियान्वयन दो स्तरों पर किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन एजेंसी और राज्य स्तर पर राज्य कार्यान्वयन एजेंसियों की ओर से संबंधित राज्य की वितरण उपयोगिताएं या ऊर्जा विभाग द्वारा किया जाएगा। एक किलोवाट प्रणाली के लिए 33 हजार रुपये, 2 किलोवाट के लिए 66 हजार रुपये और 3 किलोवाट के लिए 85 हजार रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। प्रधानमंत्री सूर्य घर निशुल्क बिजली योजना के अंतर्गत परिवारों को बिजली बिल में कमी का लाभ मिलेगा तथा वे वितरण कंपनियों को अधिशेष विद्युत की बिक्री पर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे। सोलर रूफ टॉप सिस्टम की स्थापना पर क्षेत्र की ग्राम पंचायत व शहरी स्थानीय निकाय को एक हजार रुपये प्रति इकाई प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री सूर्य घर-निःशुल्क बिजली से विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति श्रृंखला, स्थापना, संचालन और रख रखाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 17 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है। अधिक जानकारी के लिए पीएमसूर्याघरडॉटजीओवीडॉटइन पर लॉगइन कर सकते हैं।


बाक्स
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ऊना के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर बलराज सांगर ने बताया कि प्रदेश में 50 हजार घरों में इस योजना के तहत रूफ टॉप सोलर पैनल वाली बिजली इकाइयों को स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया है, जो दो साल के भीतर पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed