फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   40 Kanal wheat crop in Takka burnt down, hard work of farmers turned to ashes

Una News: टक्का में 40 कनाल में तैयार गेहूं की फसल जली, किसानों की मेहनत राख

Mon, 21 Apr 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 21 Apr 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
40 Kanal wheat crop in Takka burnt down, hard work of farmers turned to ashes
टक्का में खेतों में भड़की आग को बुझाते दमकल कर्मी। -स्रोत : विभाग - फोटो : संगठन
नारी (ऊना)। टक्का गांव में रविवार को लगातार दूसरे दिन आग लगने से खेतों में तैयार गेहूं की फसल राख हो गई। इस बार आठ किसानों की करीब 40 कनाल भूमि पर फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने का कारण बिजली के लटके तारों में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। दो दिन में गांव के 65 कनाल क्षेत्र में पकी हुई फसल तबाह हो चुकी है।
विज्ञापन

गांववासियों का कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार काफी नीचे लटके हैं। तेज हवा चलने से यह आपस में टकरा रहे हैं, जिससे चिंगारियां निकलती हैं और आग लग जाती है। उन्होंने विद्युत बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों की उदासीनता से उनकी चार महीने की मेहनत राख हो गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

रविवार को आग की चपेट में आई फसल टक्का और झंबर गांव के किसानों की थी, जबकि जमीन कुरियाला गांव के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। किसान महेश कुमार की आठ कनाल, जसपाल की छह कनाल, संसार चंद और देशराज की पांच-पांच कनाल, विपिन कुमार, चरण सिंह और लवली की चार-चार कनाल, जबकि रमेश चंद की तीन कनाल में भूमि की गेहूं की फसल राख हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि एक कनाल में चार बोरी गेहूं की पैदावार होती है। 40 कनाल में 160 बोरी गेहूं की पैदावार होने से कम से कम 2500 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से चार लाख का रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा दो लाख रुपये की तूड़ी भी राख हो गई है। उन्होंने प्रभावित किसानों ने उचित मुआवजा देने की मांग की है। खेतों में आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है।
ग्राम पंचायत प्रधान स्वर्ण दास ने कहा कि विद्युत बोर्ड को क्षेत्र की सभी विद्युत लाइनों की तत्काल जांच कर सुधार करना चाहिए। अगर शार्ट सर्किट के कारण खेतों में तैयार फसल को आग लगती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत बोर्ड की होगी।

उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता जसविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को ही क्षेत्र की सभी लाइनों की जांच की गई थी। जांच में सब कुछ दुरुस्त पाया गया था। रविवार को दोबारा घटना हुई है। अधिकारियों को मौके पर भेजकर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

टक्का में खेतों में भड़की आग को बुझाते दमकल कर्मी। -स्रोत : विभाग

टक्का में खेतों में भड़की आग को बुझाते दमकल कर्मी। -स्रोत : विभाग- फोटो : संगठन

टक्का में खेतों में भड़की आग को बुझाते दमकल कर्मी। -स्रोत : विभाग

टक्का में खेतों में भड़की आग को बुझाते दमकल कर्मी। -स्रोत : विभाग- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed