ऊना। मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को बिहडू में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत मंत्री द्वारा 15 महागीर (मछुआरों) को आइस बॉक्स युक्त मोटरसाइकिल प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त मंत्री द्वारा कोलडैम व गोविंद सागर के 1826 पात्र मछुआरों को लाइफ जैकेट भी प्रदान की गई।
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मछुआरों के कल्याण के लिए बचत एवं राहत के लिए जलाशय में कार्यरत मछुआरों को 16 जून से 15 अगस्त तक 2 माह का वर्जित कॉल होने पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 3 हजार रुपये राहत के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंत तक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में मछली पकड़ने की प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी किया जाएगा। सरकार द्वारा परंपरागत मछुआरों को किश्ती, गिल जाल व अन्य उपकरण भी दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर कृष्ण पाल शर्मा ने कुटलैहड़ विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर निदेशक मात्सियकी विभाग सतपाल मेहता, मंदली की प्रधान सुनीता कुमारी, केसीसी के निदेशक व मंडल महामंत्री बीजेपी प्रीतम ढढवाल, बीडीसी सदस्य जमील सिंह, एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, मत्स्य विभाग के अधिकारी प्रकाश चंद, सुरेश, बलवीर मौजूद रहे।