फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   4 new roads worth Rs 40 crore approved from NABARD for Una: Agnihotri

ऊना के लिए नाबार्ड से 40 करोड़ की 4 नई सड़कें मंजूर : अग्निहोत्री

Fri, 17 Jan 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
4 new roads worth Rs 40 crore approved from NABARD for Una: Agnihotri
गगरेट, हरोली, श्री चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगी सड़कें
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिले के लिए नाबार्ड के तहत 40 करोड़ रुपये लागत की 4 नई सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को ऊना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ये सड़कें गगरेट, हरोली, चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में बनाई जाएंगी। इन परियोजनाओं के तहत गगरेट में 6.46 करोड़ रुपये की लागत से राम मंदिर से बन्ने-दी-हट्टी (अंदौरा अपरला, जट्टां-दा-बेहड़ा) सड़क का निर्माण होगा। हरोली में 11.77 करोड़ रुपये की लागत से गोंदपुर बैहली से बाथू-गुरपलाह सड़क बनाई जाएगी। चिंतपूर्णी में 12.96 करोड़ रुपये की लागत से भेड़ा से पंजोरा (बाबा बालक नाथ मंदिर) सड़क का निर्माण होगा। कुटलैहड़ में 10.44 करोड़ रुपये की लागत से बौल-झंबर-लाम से टक्का पुल सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने हरोली के पंजावर में संत बाबा माधो दास निर्वाण (घाटी वाले) के सत्संग में भाग लिया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा जी ने उन्हें कर्मयोगी की तरह निरंतर जनसेवा और जनकल्याण में समर्पित रहने की मंगल कामनाएं दीं। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने वहां जनसमस्याओं को सुना और उनका मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने बाबा भर्तृहरि युवा क्लब खड्ड के टूर्नामेंट आयोजन के लिए एक लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया। किसान यूनाइटेड वाईएफसी यूथ फुटबाल क्लब पंडोगा को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। ईसपुर के सुरेंद्र कुमार को चिकित्सा उपचार के लिए 1.50 लाख रुपये की सहायता प्रदान की तथा पंजावर की विमला देवी को पारिवारिक कठिनाइयों के मद्देनजर 25 हजार रुपये की मदद दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत राणा ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में विकास के अनुपम कार्यों के लिए उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed