फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   39 posts of physical teachers will be filled in the district

Una News: जिले में भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षकों के 39 पद

Sat, 23 May 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 23 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
39 posts of physical teachers will be filled in the district
ऊना। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना तथा रोजगार उप कार्यालय बंगाणा, अंब एवं हरोली द्वारा बैच आधार पर शारीरिक शिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किए गए हैं। उनकी बैचवाइज काउंसलिंग प्रक्रिया 3 एवं 4 जून को सुबह 10:30 बजे उपनिदेशक, स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) ऊना कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, ऊना जिला में शारीरिक शिक्षकों के कुल 39 पदों के लिए काउंसलिंग होगी। जिनमें अनारक्षित श्रेणी में 7 पद, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 2 पद, ओबीसी सामान्य श्रेणी में 7 पद, ओबीसी बीपीएल श्रेणी में 5 पद, ओबीसी स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद, एससी की सामान्य श्रेणी में 6 पद, एससी की बीपीएल श्रेणी में 3 पद, एससी स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2 पद, एसटी सामान्य श्रेणी में 4 पद और एसटी बीपीएल श्रेणी में 2 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपने गृह जिले में निर्धारित तिथि के अनुसार किसी भी एक दिन उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान अपने जिला के लिए अपना प्राथमिकता क्रम देना होगा, जिसे बाद में किसी भी परिस्थिति में परिवर्तित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को केवल अपने गृह जिले में ही काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति होगी तथा अन्य किसी जिले में उनकी प्राथमिकताएं स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जो शारीरिक शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 10 जनवरी 2011 तथा निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करते हों।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यदि किसी पात्र अभ्यर्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा प्रायोजित नहीं किया गया है लेकिन वह संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो ऐसे अभ्यर्थी भी निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक दूरभाष नंबर 01975-223088 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed