फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   350 post of principal are vacant in schools in himachal pradesh

प्रधानाचार्य के 350 पद खाली, बिना पदोन्नति सेवानिवृत हो रहे प्रवक्ता

Wed, 24 Nov 2021 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
350 post of principal are vacant in  schools in himachal pradesh
ऊना। विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद खाली होने के कारण स्कूलों में प्रशासनिक, वित्तीय व पठन पाठन संबंधी दिक्कतें पेश आ रही हैं। पद खाली होने के कारण प्रधानाचार्य के कार्य को वरिष्ठ प्रवक्ता पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, महासचिव संजीव ठाकुर, मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, शिमला जिला प्रवक्ता संघ अध्यक्ष अजय नेगी, सोलन जिलाध्यक्ष चंद्र देव ठाकुर, सिरमौर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, बिलासपुर के प्रधान नरेश ठाकुर, हमीरपुर के प्रधान अनिल कुमार, मंडी जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, कांगड़ा जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन राणा, ऊना जिला अध्यक्ष संजीव पराशर, चंबा जिलाध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, कुल्लू जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल ने बताया कि प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य के रूप में पदोन्नत होने के लिए 22 साल का इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले एक वर्ष से प्रधानाचार्य की पदोन्नतियां नहीं हो रही हैं। ऐसे में बिना पदोन्नति से प्रवक्ता सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में प्रधानाचार्य के 350 से ज्यादा पद रिक्त चल रहे हैं। प्रवक्ता संघ ने सरकार से मांग की है कि प्रधानाचार्य पदोन्नत की सूची शीघ्र जारी की जाए। इसके अतिरिक्त संघ ने सरकार से वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई है। पंजाब की तर्ज पर ही हिमाचल सरकार कर्मचारियों का वेतन निर्धारित करें। इसके साथ ही संघ ने यह मांग भी की है कि सरकार जल्द ही लगभग छह साल से लंबित वेतन आयोग को लागू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed